सामग्री
- कंडेंस्ड मिल्क 400 ग्राम,
- ताजा दूध आधा कप,
- मीठी बूंदी 250 ग्राम,
- कॉर्नफ्लोर 2 छोटा चम्मच।
विधि
स्टेप 1. 3 लीटर के प्रेशर कुकर में थोड़ा सा पानी डालकर कंडेंस्ड मिल्क का पूरा कैन रखें और एक सीटी लगाएं। अब 25 मिनट तक धीमी आंच पर प्रेशर कुकर में ही पकाएं। फिर इसे ठंडा होने दें। जब आप इसे खोलेंगे तो कलरफुल कैरेमल तैयार मिलेगा आपको।
रबड़ी के लिए
स्टेप 1. आधा लीटर दूध में आधा कैरेमल डालें और एक मिनट तक पकाएं। दो छोटा चम्मच कॉर्नफ्लोर को आधा कप दूध में स्मूद होने तक मिलाएं।
स्टेप 2. अब इसमें रबड़ी मिला कर कुछ मिनट तक पकाएं। इसे अवन प्रूफ डिश में रखें और ऊपर 250 ग्राम बूंदी डालकर 200 डिग्री सेंटीग्रेट पर तब तक बेक करें, जब तक कि बूंदी ब्राउन और क्रिस्प ना हो जाए। इसे ठंडा या गर्म सर्व करें।
