सामग्री- मैगी, 1 पैकेट, ब्रेड, 2 स्लाइस, पिज्जा सॉस (बाज़ार में उपलब्ध), 2 टीस्पून, पिज़्जा चीज़ या कोई भी चीज़, कद्दूकस किया हुआ, 2 टेबलस्पून, शिमला मिर्च, 1, लंबाई में कटे हुए, प्याज, 1, लंबाई में कटे हुए।

विधि- सबसे पहले पैकेट में दिए निर्देश के अनुसार मैगी बना लें। अब ब्रेड को कटर से या किसी बड़ी कटोरी की मदद से गोल काट लें। आप चाहे तो सिर्फ ब्रेड के किनारों के कड़े हिस्से को हटाकर इसे चौकोर आकार में भी बना सकती हैं।

अब ब्रेड पर पिज्जा सॉस लगाएं। इसके ऊपर मैगी स्प्रेड करें। प्याज और शिमला मिर्च भी स्प्रेड करें। ऊपर से चीज़ डालें और 5 मिनट के लिए इसे बेक करें। तैयार है मैगी पिज्जा।