सर्व- 3,तैयारी में समय- 10 मिनट ,बनने में समय-20 मिनट
सामग्री-
कटे केले 2,
कटे आम 2,
अंगूर 1 कप,
कटे चीकू 2,
मैदा 1 1/2 कप,
ठंडे मक्खन के क्यूब 1/2 कप,
चीनी 1/2 कप,
स्लाइस बादाम 1/4 कप,
स्लाइस पिस्ता 1/4 कप,
स्ट्राॅबरी जैम 1/2 कप,
दरदरा काॅर्नफ्रलेक्स 1 कप।
विधि
1. सबसे पहले मक्खन, काॅर्नफ्रलेक्स, मैदा व चीनी का मिश्रण हाथ से मिला
लें।
2. अब सारे कटे फल डोंगे में रखें व उस पर स्ट्राॅबरी जैम डालें।
3. जैम पर मेवे फैलाएं।
4. उपर से मैदा-चीनी का मिश्रण डालें। 180 पर 10-12 मिनट तक बेक करें व गर्म परोसें।
ये भी पढ़ें-
फेस्टिवल पर ट्राई करें ये लो कैलोरी इंडियन ट्विस्टेड मिठाइयां
अपने डेजर्ट को बनाएं चॉकलेटी…ट्राई करें हॉट चॉकलेट सॉस रेसिपी
संतरे के इस सीजन में बनाएं ऑरेंज योगर्ट
