सामग्री:मैदा 1 कप, घी 3 बड़े चम्मच, कोको पाउडर 1 बड़ा चम्मच और आटा गूंथने के लिए थोड़ा सा पानी।
भरावन की सामग्री :
खोए की सफेद बर्फी 200 ग्राम, डार्क चॉकलेट 1 नग और मिली-जुला मेवा 2 बड़े चम्मच, सेंकने के लिए घी या तेल।
विधि: आटे में गुनगुने घी का मोयन दें व कोको पाउडर मिलाकर सख्त आटा गूंथ लें। ढक कर पंद्रह मिनट रखें। बर्फी में मेवा व चॉकलेटबार को कद्दूकस करके मिला दें। आटे से छोटी-छोटी लोई बनाएं और पूरी के आकार की बेलें। आधे हिस्से में भरावन रखें और किनारों पर हल्का सा पानी लगाकर बंद कर दें। किनारों को गुझिया कटर से काटें या हाथ से फोल्ड करें। सभी गुझिया बनाकर मीडियम गैस पर फ्राई कर लें।
