The Hindi Womens magazines on Fashion, Beauty, Entertainment, Travel, Health, Parenting , cookery religion , astrology – daily dose for the smart housewife.
टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर ना केवल बॉलीवुड के दो बड़े दिग्गज कलाकारों के बच्चे हैं बल्कि आज के यंगस्टर्स के यूथऑइकॉन भी। लगातार दोनों की एक के बाद एक हिट फिल्में आ रही है। इनकी जोड़ी भी हमेशा से ही दर्शकों को पसंद आई है। दोनों हमेशा से ही अच्छे दोस्त भी रहे हैं। इस साल टाइगर श्रॉफ अपना 30वां और श्रद्धा कपूर अपना 33वां जन्मदिन मना रहीं हैं।
इनकी आने वाली फिल्म ‘बागी 3’ भी काफी चर्चा में है। ये दोनों इसके प्रमोशन की तैयारी में जोरो-शोरों से लगे हुए हैं। ‘बागी’ में भी इनकी जोड़ी हिट साबित हुई थी। फिल्म ‘बागी’ के बाद वापस से इनकी जोड़ी ‘बागी 3’ में दर्शकों के सामने आने वाली है। इस शुक्रवार 6 मार्च को इनकी यह मूवी सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। कल श्रद्धा के जन्मदिन पर टाइगर श्रॉफ ने उन्हें एक ऐसा सरप्राइज दे डाला, जिसे देख श्रद्धा अपनी खुशी रोक नहीं पाईं। दरसल हुआ यूं कि श्रद्धा के फैन्स उनके जन्मदिन पर उन्हें सरप्राइज देते हुए डांस करने लगे ऐसे में गाने के खत्म होते ही पीछे से आकर टाइगर श्रॉफ ने इसी फिल्म के चर्चित गाने ‘दस बहाने’ पर डांस किया। यह देख श्रद्धा अपनी खुशी रोक नहीं पाईं। यह फिल्म ‘बागी’ की तीसरी फ्रेंचाइजी है, जिसका निर्देशन अहमद खान ने किया है। इस फिल्म में रितेश देशमुख और अंकिता लोखंडे भी नजर आने वाले हैं।