सामग्री–
- मल्टीग्रेन आटा-2 कप,
- नमक-स्वादानुसार दाल 100 ग्राम,
- हरीमिर्च-3,
- प्याज-2 चुकन्दर-1,
- अदरक -1इंच का टुकड़ा हल्दी-1,
- थोड़ा सा तेल परांठे सेंकने के लिए
विधि-
- पालक में हरी मिर्च व प्याज डालकर उबालकर मिक्सी में पीस लें। चुकन्दर में अदरक मिलाकर उबालकर पीस लें।
- हल्दी को थोड़े से पानी में घोल लें।
- मल्टीग्रेन आटे में नमक मिलाकर इसके तीन भाग करें।
- एक भाग को पालक से दूसरे को चुकन्दर से तथा तीसरे को हल्दी से गूंथ लें। तीनों तरह के आटे से छोटी-छोटी लोई लेकर तीनों को एक साथ बेलकर हल्का सा तेल लगाकार करारा सेंक लें।
- सॉस या चटनी के साथ सर्व करें।
- बच्चों को यह रंग बिरंगे परांठे बहुत पसन्द आएंगे जो पौष्टिकता से भरपूर होते हैं।
आप चटोरी गृहलक्ष्मी के साथ भी जुड़कर शेयर कर सकते हैं अपने फूडी मूमेंट और बन सकती हैं चटोरी गृहलक्ष्मी…
– https://www.facebook.com/groups/246162075770350/
