सामग्री

  • 2 कप बारीक कटी हुई मिक्स सब्जियां (गाजर शिमला मिर्च,पत्तागोभी)
  • 2 हरी मिर्च बारीक कटी,
  • 2 कप भिगोया पोहा
  • चुटकी भर अजीनोमोटो
  • 2 चम्मच तेल,
  • नमक,
  • नींबू का रस स्वादानुसार
  • हरी प्याज सजाने के लिए।

विधि

  1. सबसे पहले कड़ाही में तेल गर्म करें
  2. अब इसमें हरी मिर्च डालकर इसे हल्का सा भून लें।
  3. अब सारी सब्जियों को इस तड़के में डालें। इसके बाद इसमें अजीनोमोटो डालें।
  4. इन सब्जियों और अजीनोमोटो को आधी मिनट तक गैस पर मीडियम आंच पर पकाएं। 
  5. पक जाने पर एक अच्छी सी खुशबू आएगी। 
  6. अब इसमें नींबू का रस डालें और इसे हरी प्याज से सजाकर गर्मागरम सर्व करें।

शेफ टिप्स

ये एक हैल्दी और टेस्टी पोहा होगा जो हर किसी को पसंद आएगा। यहां तक बच्चे भी इसे मन से खाएंगे आखिरकार इसमें चाइनीज़ तड़का जो लगा है।