सर्व- 3,तैयारी में समय- 10 मिनट,बनने में समय-

सामग्री-

  • वनीला आइसक्रीम 2 कप,
  • बूंदी 1 कप,
  • मिल्कमेड 1/2 कप,
  • ब्रेड स्लाइस 10-12,
  • क्रीम 2 कप,
  • वनीला एसेंस 1 छोटा चम्मच,
  • कतरे बादाम सजावट के लिए।

विधि

1. एक डोंगे में ब्रेड की परत लगाएं व उस पर मिल्कमेड डालें।
2. उसके उपर बूंदी फैलाएं।
3. क्रीम में वनीला एसेंस मिलाकर बूंदी पर फैलाएं।
4. अब वनीला आइसक्रीम व बादाम के कतरे डालें।
5. ठंडा करके परोसें।