फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो गई है और दीपावली में गिफ्ट देने की प्रक्रिया वर्षों से चली आ रही है। गिफ्ट आप्शन में आजकल बाजार में किचन एप्लाइंसेज की कई रेंज उपलब्ध हैं, जो किचन के काम को आसान बनाने के साथ गिफ्ट देने के लिए भी बढिय़ा ऑप्शन हैं।
ब्रेड मेकर

गिफ्ट करने के लिए केंट का आटा एंड ब्रेड मेकर भी एक अच्छा ऑप्शन है। इसमें आटा अपने आप गूंध जाने से लेकर रोटी सिक जाने तक का प्रॉसेस ऑटोमेटिक है। इसमें रोटी, पूरी और ब्रेड आदि आसानी से बन जाती हैं। इसमें ब्राउन ब्रेड, व्हीट ब्रेड और फ्रेंच ब्रेड भी आसानी से बनाई जा सकती हैं। इसमें बस सामग्री डालने की जरूरत होती है। इसमें 19 तरह के प्रोग्राम मैन्यूज दिए गए हैं। इसके आटा ब्रेड मेकर में रिमूवेबल नीडिंग पैनल, मैजरिंग कप और मैजरिंग स्पून दिया गया है। यह सफाई में भी आसान है और इसका पॉवर कंजंप्शन 550 वॉट है। इस पर एक वर्ष की वारंटी उपलब्ध है। यह एक्सपेंसिव गिफ्ट है क्योंकि इसकी कीमत 9780 रुपये के करीब है।
आटा मेकर

आटा मेकर भी आजकल अधिकतर घरों की जरूरत बन चुका है। तो आप हैवल्स का आटा मेकर भी गिफ्ट कर सकती हैं। इसमें आटा आमानी से गूंधा जा सकता है। 2 स्पीड विद प्लस इसका खास फीचर हैं। इसके साथ 2 लीटर का बाउल, हाइग्रेड स्टेनलेस स्टील का चॉपिंग और नीडिंग ब्लेड दिया हुआ है। इसकी मोटर की क्षमता 5000 वॉट है और पॉवर कंजंप्शन भी 5000 वॉट का है। यह सफाई और इस्तेमाल में भी आसान है। इसके बॉक्स लिड का लैन्ड भी अच्छे ढंग से होता है। इस पर 1 वर्ष की वारंटी उपलब्ध है। इसकी कीमत 3583 रुपये के करीब है।
रोटी खाखरा मेकर

गिफ्टिंग के लिए बजाज का यह रोटी/खाखरा मेकर भी एक अच्छा ऑप्शन है, खासतौर पर वर्किंग लोगों के लिए। इसमें रोटी, खाखरा और परांठा आसानी से तैयार किया जा सकता है। इसकी अंदर की प्लेट नॉनस्टिक कोटेड है और बाहर की बॉडी स्टेनलेस स्टील की बनी है। इसमें बस आपको बनी हुई लोइयां रखनी होती हैं। यह साफ-सफाई में आसान है। इसमें क्रिस्पी पापड़ भी सेका जा सकता है। इसमें एलडीडी इंडिकेटर भी दिया हुआ है इस पर 10 वर्ष की वारंटी उपलब्ध है। इसकी कीमत 2000 रुपये के करीब है।
तंदूर बर्गर एंड ग्रिल मास्टर

ग्रिल फूड के शौकीन लोगों को आप वंडर शेफ संजीव कपूर का यह बर्गर एंड ग्रिल मास्टर भी गिफ्ट कर सकते हैं। इसमें आप माउथ वॉटरिंग बर्गर, विभिन्न प्रकार के सैंडविच, टिक्का या अन्य ग्रिल व्यंजन भी बना सकते हैं। इसमें टोस्टर प्लेट, ट्रांसपेरेंट बन वॉर्मर, नॉनस्टिक ग्रिलिंग प्लेट, इंडिकेटर लाइट और रिमूवेबल ऑयल ट्रे दिया हुआ है। इसका पॉवर कंजंप्शन 1100 वॉट है। यह हैल्थ के हिसाब से सही है, क्योंकि इसमें बिना ऑयल के भी सैंडविच और बर्गर आप तैयार कर सकते हैं और यह जगह भी कम घेरता है। इस पर एक वर्ष की वारंटी उपलब्ध है। इसकी कीमत 2599 रुपये के करीब है।
ये भी पढ़ें-
