Money Saving Appliances: खाना बनाने के लिए आजकल बाजार में कई ऐसे मॉडर्न किचन एप्लाइंसेज आ गए हैं, जिससे न सिर्फ कुकिंग आसानी से होती है बल्कि टाइम भी बचता है और इनकी कीमत भी कम है। इन्हें ऑन लाइन या मार्केट से आसानी से खरीदा जा सकता है।
Also read: जॉ लाइन को दिखाना चाहते हैं शार्प, तो इस तरह से करें कॉन्टूरिंग: Jaw Line Contouring Tips
डिजिटल किचन वेगहिंग स्केल
आपने खाना बनाना नया-नया सीखा हो या आप काफी समय से खाना पकाती आ रही हैं तो अपने किचन में कोई भी व्यंजन बनाते वक्त उसकी सामग्री की मात्रा को नापने-तौलने के लिए आपको काफी मशक्कत करनी पड़ती होगी या फिर अंदाज से सामग्री डालने पर डिश का वो स्वाद नहीं आ पाता होगा जिसकी आप उम्मीद कर रहे होंगे। लेकिन इसके लिए परेशान न हों, क्योंकि बाजार में आ गया है डिजिटल वेगहिंग स्केल। यानी अब आप जब चाहें पुरानी रेसिपी बनाएं या फिर इंटरनेट से सर्च करके नई रेसिपी। अब आप मिनटों में कितनी भी सामग्री की मात्रा को तौल कर फटाफट अपनी रेसिपी बिलकुल सही मात्रा में व सही स्वाद में तैयार कर सकती हैं। डिजिटल वेगहिंग स्केल अब अनेक कंपनियां बाजार में लेकर आ गई हैं, जिनमें से आप अपनी सुविधा और बजट के लिहाज से छांट सकते हैं। यह 200 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक मिल जाता है।
एग बॉयलर
इस एग बॉयलर में 10 मिनट में अंडे उबल कर तैयार हो जाएंगे। इसमें एक साथ 6-7 अंडे उबाले जा सकते हैं, वह इसके साइज व कैपिसिटी पर निर्भर करता हैं। एग बॉयलर में उबले अंडों को आसानी से छीला जा सकता है और वे क्रैक भी नहीं होते हैं। अपने रिश्तेदारों व दोस्तों को गिफ्ट करने के लिए भी यह अच्छा ऑप्शन है। इसकी कीमत 200 से शुरू होकर 700 रुपये के करीब है।
मल्टी पर्पज फ्रूट एंड वेजीटेबल ग्रेटर
इस ग्रेटर के अंदर कई सारे अटैचमेंट होते हैंै, जिससे किचन में काम करना भी आसान हो जाता है। जैसे कि इसमें चिप्सर, चॉपर, स्लाइसर, कटर, डाइसर, पिरामिड शेप कटिंग ब्लेड, जैसी कई चीजें होती है जिससे आप कटिंग आदि का काम मिनटों में कर सकती हैं। बींस, भिंडी, आलू तक अच्छे से काट सकते हैं। इसमें हाई क्वालिटी के स्टेनलेस स्टील के ब्लेड लगे हाते हैं। इसकी क्लीनिंग करना भी काफी आसान है। यह 500 से 800 रुपये तक की रेंज में मिल जाता है।
कोकोनट स्क्रेपर
नारियल की बर्फी, चटनी व मिठाइयों में कद्दूकस नारियल की अधिक जरूरत पड़ती है। इसके लिए यह स्क्रेपर एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। स्टेनलेस स्टील बॉडी से बना यह स्क्रेपर चलाने में भी काफी आसान है। इसका ब्लेड काफी शार्प हैं और कम समय में नारियल कद्दूकस हो जाता है। इसकी कीमत 200 से 500 रुपये के लगभग है।
आईस स्नोमेकर
जूस, पानी और ड्रिंक्स आदि में आईस की ड्रेसिंग बहुत अच्छी लगती है, इसलिए अब आप बर्फ को क्रश करने के लिए यह स्नोमेकर इस्तेमाल कर सकते हैं। मैनुअल स्नोमेकर में बर्फ के टुकड़े आसानी से कद्दूकस हो जाते हैं। इसकी बॉडी प्लास्टिक की है। इसकी कीमत 300 से 500 रुपये के लगभग है। यह एक नॉन इलेक्ट्रिकल एप्लाइंसेज है। इससे बड़ी ही आसानी से बर्फ का चूरा किया जा सकता है, जिसका इस्तेमाल आप घर पर ही आइस्क्रीम चुस्की और काला खट्टा आदि बनाने के लिए कर सकते हैं। यह 300 से लेकर 500 रुपये तक में मिल जाता है।

स्लीक डिजाइन व्हिस्कर
यह हैंडी व्हिस्कर किचन के लिए काफी हैल्पफुल है। क्रीम, कॉफी, मिल्क शेक और सैलेड ड्रेसिंग आदि इससे अच्छी तरह फेंटी जा सकती है। यह आकार में छोटा है इसलिए इसे ग्लास और कप किसी में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह कम समय में बहुत ही फ्लफी क्रीम और मिल्क शेक फेंटता है। इसकी कीमत 100 से 400 रुपये तक है।
पॉपकॉर्न मेकर
पॉपकॉर्न मेकर में कुछ ही मिनटों में कई बाउल पॉपकॉर्न तैयार हो जाते हैं। पॉपकॉर्न की क्वांटिटी पॉपकॉर्न मेकर की कैपिसिटी पर निर्भर करता है, जो अगल-अलग हो सकती है, साथ ही इसके साइज और कंपनी के अनुसार इसकी कीमत भी अलग-अलग है। जैसे कि यह 300 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक की कीमत में आता है और कीमत के अनुसार ही इसकी क्वालिटी में भी अंतर होता है।
