Janmashtami Kanha Look: श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व सभी हिन्दुओं के लिए बेहद ही खास होता है। आज भी हमारे देश में माएँ अपने नन्हे प्यारे बच्चों को कन्हैया, कान्हा कहकर पुकारती हैं, हर माँ के लिए उनका बालक ही कन्हैया होता है। तो जन्माष्टमी के समय पर स्कूलों में, घर पर, सोसाइटी या मंदिर के कार्यकर्मों में सभी चाहते हैं की उनका बच्चा भगवान कृष्ण या राधा बनकर जाए और सबका दिल जीत ले।
सोशल मीडिया के इस दौर में तो यह रिवाज काफी ट्रेंडिंग हो चुका है। वैसे तो रेंट पर श्री कृष्ण की पूरी पोशाक लेना भी एक आसान ऑप्शन है, लेकिन इसमें हाइजीन की कोई गुंजाईश नहीं रह जाती और जब बात बच्चों की हो तो पेरेंट्स साफ-सफाई आदि का विशेष ख्याल रखते हैं और खासकर कोरोना काल के बाद तो यह आवश्यक भी है। तो ऐसे में आज हम आपको बताएंगे की कैसे बेहद ही आसान स्टेप्स से आप भी अपने नन्हे प्यारे लाडले को कान्हा जी का लूक दे सकते हैं। आइए जानते हैं,
यह भी पढ़ें: बदलना चाहती हैं किस्मत तो घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक ही नहीं और भी बातों का रखें ध्यान: Main Door Vastu
बच्चे को कान्हा जी का लुक देने के लिए आवश्यक सामान की सूची: Janmashtami Special Kanha Look
धोती-कुर्ता

आजकल जन्माष्टमी के समय हर उम्र के बच्चों के लिए अलग-अलग साइज के धोती कुर्ते आसानी से मार्केट और ऑनलाइन वेबसाइट्स पर मिल जाते हैं। इसे खरीदते समय आपको दो बातों का विशेष ध्यान रखना होगा। पहली धोती-कुर्ते का फैब्रिक कम्फर्टेबल और सॉफ्ट होना चाहिए जिससे आपके कान्हा को परेशानी ना हो और दूसरा की कपड़ों का रंग पीला ही होना चाहिए क्योंकि भगवान कृष्ण अधिकतर पीले रंग के वस्त्र ही पहनते थे इसलिए उन्हें पीतांबर धारी भी कहा जाता है।
मुकुट और मोरपंख
मुकुट की बात करें तो मुकुट आप आसानी से घर पर भी बना सकते हैं लेकिन अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है तो आप रेडीमेड मुकुट भी खरीद सकते हैं। आजकल मार्केट में अनेक प्रकार के मुकुट उपलब्ध हैं जैसे मोतियों से बना मुकुट, कपड़े का मुकुट, गोल्डन या सिल्वर मेटल का मुकुट आदि। आपको जो भी मुकुट लेना है वह लाइट वेट होना चाहिए जिससे आपको गोपाल को परेशानी ना हो। इसके बाद मुकुट पर मोरपंख लगाना ना भूलें, क्योंकि माता यशोदा रोज कन्हैया के बालों में मोरपंख लगाती थीं जिससे ना केवल लाला की सुंदरता बढ़ती थी साथ ही साथ उसे नजर भी नहीं लगती थी।
यह भी देखे-ग्लोइंग स्किन के लिए अपनाएं 8 कोरियन ब्यूटी टिप्स: Korean Beauty Tips
बांसुरी और माला
बांसुरी और राधा के बिना तो श्याम अधूरे हैं, तो अपने लला के लिए भी आप मार्केट से एक सुंदर सी बांसुरी लेना ना भूलें। बांसुरी को बालक अपने हाथों में भी पकड़ सकता है और यदि आपका बालक ज्यादा छोटा है तो आप उसकी कमर में भी बांसुरी लगा सकती हैं जैसे स्वयं भगवान श्री कृष्ण लगाया करते थे। उनकी यह बांसुरी हर किसी का मन मोह लेती थी। अपने गोपाल को बांसुरी के साथ मोतियों या मोगरे की माला एक माला पहनाना ना भूलें।
इस सबके अलावा आप अपने बच्चे को तैयार करते समय एक लाइट मिनिमल मेकअप भी दे सकते हैं जिसमें काजल, लिपस्टिक और ब्लश ज्यादा होना चाहिए। इसके अलावा अपने नंदलाला के माथे पर चंदन से वैष्णव तिलक लगाना ना भूलें। सफाई का खास ख्याल रखें क्योंकि आपका बालक ईश्वर का रूप धारण कर रहा है। इसके साथ आप उसे एक माखन की मटकी भी दे सकती हैं, जिससे उसका यह कान्हा वाला लुक और इन्हेंस होगा और सब उसकी तारीफ करते और फोटोज लेते नहीं थकेंगे।
