FABRIC CURTAINS

Fabric Curtains: घर सजाने के लिए हर व्यक्ति तरह-तरह के तरीके आजमाता है। बात चाहे सोफे की हो, फर्नीचर या फिर परदे की सब कुछ बहुत सोच समझ कर लिया जाता है ताकि घर का लुक अच्छा दिखाई दे। परदे घर की खूबसूरती बढ़ाने का काम तो करते ही है लेकिन हम आपको बता दें कि यह गर्मी से बचाने में भी सहायक होते हैं। अगर आप सही पर्दे का चुनाव करते हैं तो आप गर्मी और हीट वेव को अपने घर से बाहर रख सकते हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आपको किस तरह से पर्दे खरीदते वक्त कुछ चीजों का ध्यान रखना चाहिए।

1)बेस्ट है कॉटन

Fabric Curtains

घर के लिए पर्दे खरीदने की बात जब भी आती है तो कॉटन मटेरियल सबसे बेस्ट होता है ये गर्मी और धूप को आपके घर से बाहर रखेगा। कॉटन के भारी पर्दे की वजह से धूप और गर्मी घर के अंदर नहीं आते हैं जिससे तापमान कम बना रहता है।

2)फ्लोरल एंब्रॉयडरी

FABRIC CURTAINS

इस तरह के पर्दे घर के खिड़की और दीवारों से आने वाली धूप को रोकने में मददगार साबित होंगे। इसका फैब्रिक भी बहुत सॉफ्ट है और बनी हुई फ्लोरल डिजाइन आपकी आंखों को सुकून भी देगी।

3)सिल्क

Fabric Curtains

इस फैब्रिक के कपड़े वजन में बहुत ही हल्के होते हैं और इन्हें लगाना और निकाल कर धोना काफी आसान होता है। फैब्रिक के चलते आपके कमरे की प्राइवेसी भी बनी रहेगी और आप बाहर की गर्मी से भी खुद को बचा पाएंगे।

4)सॉलिड पॉलिस्टर

Fabric Curtains

देखिए लिहाज से पॉलिस्टर फैब्रिक बहुत ही अच्छा होता है। इसमें आपको कई तरह के कलर ऑप्शन आसानी से मिल जाएंगे जो आपके कमरे को यूनिक लुक देने के साथ गर्मी से बचाव भी करने वाला है।

5)पॉलिस्टर आईलेट्स

Fabric Curtains

टाई एंड डाई स्टाइल में आने वाले हैं परदे देखने में बहुत ही खूबसूरत और अट्रैक्टिव लगते हैं। पॉलिस्टर फैब्रिक से तैयार किए गए ये पर्दे बहुत ही सॉफ्ट और ड्यूरेबल होते हैं। ट्रिपल लेयर्ड में आने वाला यह पर्दा घर में आने वाले सूरज की किरणों को 99% रोक सकता है। इसी के साथ धूप धूल और मिट्टी भी इसकी सहायता से बाहर रोकी जा सकती है।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...