कावड़ यात्रा

तमिलों के आराध्य देव भगवान मुरुगन को समर्पित है थाईपुसम पर्व

यह पर्व दस दिन का होता है और कांवड़ यात्रा में लाखों लोग शामिल होते हैं।

Thaipusam Festival Malaysia: मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर के पास बाटू गुफाओं के अंदर हर साल थाईपुसम महोत्सव आयोजित किया जाता है। इस साल भी रविवार तक इस पर्व में 1 लाख से ज़्यादा श्रद्धालु अभी तक शामिल हो चुके हैं। यह तमिलों के आराध्य देव भगवान मुरुगन को समर्पित पर्व है। भगवान मुरुगन वास्तव में भगवान गणेश के भाई कार्तिकेय हैं।

यह पर्व दस दिन का होता है और कांवड़ यात्रा में लाखों लोग शामिल होते हैं। कई किलोमीटर पैदल चलकर भक्तों को भगवार मुरुगन के दरबार में पहुंचने के लिए 272 सीढ़ियां चढ़नी होती है।

पिछले तीन वर्षों से, थाईपुसम उत्सव COVID-19 के कारण अपने इस रूप में नज़र नहीं आया था। इस साल भक्तों को अपने पारंपरिक अनुष्ठानों को फिर से शुरू करने की अनुमति दी गई, जिसमें धातु के हुक और छड़ से अपनी त्वचा को छेदना और गुफा में स्थित मंदिर तक भारी कलाकृतियों को ले जाना शामिल है।

Leave a comment