Overview:
बच्चे का खाना हो, पढ़ाई हो या उसकी उसकी बाकी जरूरतें, इन सभी को 'मां का काम' मान लिया गया है। लेकिन अब सालों पुरानी इसी सोच को बदलने का बीड़ा उठाया है स्टार प्लस ने। इसी कड़ी में स्टार प्लस ने #NotJustMom कैंपेन की शुरुआत की है।
Not Just Moms : हमारे समाज में आज भी बच्चे की परवरिश की जिम्मेदारी पिता से कहीं ज्यादा मां की मानी जाती है। अगर बच्चा कोई गलती करें तो अंगुली मां पर उठाई जाती है। बच्चे का खाना हो, पढ़ाई हो या उसकी उसकी बाकी जरूरतें, इन सभी को ‘मां का काम’ मान लिया गया है। लेकिन अब सालों पुरानी इसी सोच को बदलने का बीड़ा उठाया है स्टार प्लस ने। इसी कड़ी में स्टार प्लस ने #NotJustMom कैंपेन की शुरुआत की है। आइए जानते हैं बदलाव के अभियान के बारे में।
टीम वर्क है पेरेंटिंग
स्टार प्लस का #NotJustMom अभियान न सिर्फ एक विज्ञापन है, बल्कि एक सोच है जो कहती है कि बच्चों की परवरिश सिर्फ मां की नहीं, बल्कि माता-पिता दोनों की जिम्मेदारी है। जब पापा भी यह जिम्मेदारी बराबर निभाते हैं तो बच्चा सिर्फ प्यार में नहीं, बल्कि समानता और समझदारी में भी बड़ा होता है। बॉलीवुड के कई कपल्स इसके बेहतरीन उदाहरण हैं। ये हस्तियां अपनी बिजी वर्क लाइफ के बावजूद अपने बच्चों की मिलकर परवरिश कर रहे हैं। ये बॉलीवुड कपल्स नए जमाने के पेरेंट्स के लिए प्रेरणा बन रहे हैं।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह टीम वर्क पेरेंटिंग का एक बेहतरीन उदाहरण हैं। यह कपल मिलकर बेटी दुआ की देखभाल कर रहा है। जब रणवीर शूटिंग में बिजी होते हैं, तब दीपिका बेटी के साथ रहती हैं। वहीं जब दीपिका काम पर होती हैं तो रणवीर ‘डैड ड्यूटी’ निभाते हैं। यही बराबरी का तालमेल उन्हें दूसरों से अलग बनाता है।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की पेरेंटिंग में संतुलन साफ नजर आता है। जब आलिया शूटिंग में व्यस्त होती हैं, तब रणबीर अक्सर बेटी राहा के साथ आउटिंग या खेल के मैदान में नजर आते हैं। यह कपल कई बार इस बात को स्वीकार करता है कि वे अपने शेड्यूल ऐसे तय करने की कोशिश करते हैं कि एक पेरेंट हमेशा बेटी के साथ रहे। पेरेंट्स के बीच इसी तालमेल के कारण आलिया ने बेटी राहा के जन्म के बाद भी करियर में नई ऊंचाइयां छुई और नया ट्रेंड सेट कर दिया। वहीं रणबीर भी कई हिट फिल्में दे चुके हैं।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
विराट और अनुष्का की जोड़ी भी पेरेंटिंग का एक बेहतरीन उदाहरण है। दोनों अपने बच्चों वामिका और आकाय को लेकर बहुत प्रोटेक्टिव हैं। जब विराट क्रिकेट से ब्रेक पर होते हैं तो वे बच्चों के साथ पूरा समय बिताते हैं। वहीं जब विराट मैदान पर होते हैं तो अनुष्का दोनों को संभालती हैं। यह टीमवर्क दिखाता है कि बच्चों की देखभाल किसी एक की नहीं, बल्कि दोनों की जिम्मेदारी है।
करीना कपूर और सैफ अली खान
करीना कपूर खान और सैफ अली खान अपने बेटों तैमूर और जेह की परवरिश को लेकर हमेशा एक्टिव रहते हैं। चाहे स्कूल इवेंट्स हों या फैमिली टाइम, दोनों मिलकर सब मैनेज करते हैं। करीना भले ही फिल्म सेट पर हों लेकिन सैफ घर की जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटते। दोनों एक-दूसरे के साथ तालमेल बिठाकर बच्चों को पूरा प्यार और ध्यान देते हैं।
ये कपल्स भी नहीं हैं पीछे
बॉलीवुड में ऐसे कई कपल्स हैं जो पेरेंटिंग का नया बेंचमार्क सेट कर रहे हैं। इस लिस्ट में ट्विंकल खन्ना-अक्षय कुमार, जेनेलिया डिसूजा-रितेश देशमुख, शाहरुख खान-गौरी खान, प्रियंका चोपड़ा-निक जोन्स जैसे कई कपल्स शामिल हैं।
