Prem Leela Serial: ‘प्रेमलीला’ शो में प्रेम और लीला की प्रेम कहानी में हर दिन नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। प्रेम को मारने की बजाय लीला को उसे प्यार करना। प्रेम के दिल में लीला के लिए फीलिंग्स होने के बावजूद उसका उन्हें इग्नोर करना। लीला से शादी कर उसे नकार देना। इतना सब ड्रामा प्रेम और लीला के प्यार के लिए ही है। लेकिन वो एक दूसरे के करीब होने के बावजूद दूर ही हैं। वजह नकली लीला का प्रेम की जिंदगी में आना। नकली लीला प्रेम से शादी को विश्वास दिला चुकी है कि वो ही लीला है। वहीं प्रेम उसकी खातिर लाडली को एक महिला आश्रम में भेज आता है। इस बात से अनजान की वो लाडली को सुरक्षित जगह नहीं बल्कि मुसीबत में डालने जा रहा है।
महिला आश्रम में लड़कियों के साथ हो रहा है गलत काम
महिला आश्रम में आने के बाद लीला को पता चलता है कि वहां लड़कियों से जबरदस्ती गलत काम करवाया जा रहा है। लीला वहां से निकलने के लिए प्रेम को कॉल करती है। प्रेम उसका फोन नहीं उठाता। सभी लड़कियां कहती हैं कि जो तुझे खुद यहां छोड गया। वो नहीं आएगा बचाने के लिए। तभी वहां आश्रम की वॉर्डन आ जाती है। वो उसे कहती है कि जल्दी तैयार हो जाए। अब वो वहां से बचकर नहीं जा सकती। लीला खुद को बचाने के लिए उनसे खुद ही लडने लगती है। बाकी लड़कियां भी उसका साथ देती हैं।
प्रेम आएगा लीला को बचाने
प्रेम घर पर पूजा होने की वजह से लाडली का फोन नहीं उठा पाता। लेकिन उदय के जरिए उसे पता चल जाता है कि लाडली के आश्रम में क्या चल रहा है। वो पूजा बीच में छोड घरवालों को बिना बताए वहां से चला जाता है। लीला आश्रम में गुंडों से खुद को बचाने की कोशिश कर रही है। तभी उसे प्रेम की आवाज सुनाई देती है। प्रेम लीला को लड़कियों के साथ भागने को कहता है। तभी गुंडे उसे पकड लेते हैं। वो उसके सिर पर तलवार रख देते हैं। अब लीला को बचाने आया प्रेम खुद ही मुश्किल में पड गया है।
लीला की पूजा रह जाएगी अधूरी
नकली लीला को प्रेम से शादी करने से पहले पेड़ के साथ शादी करनी है। वो उसे पूजा में गुरु मां के कहे अनुसार सब करने को तैयार है। लेकिन पूजा को अधूरा छोड प्रेम के जाने से वो परेशान हो जाती है। उसके और पेड़ के बीच को बंधन खुलने लगता है। जिसे गुरु मां बचा लेती हैं। गुरु मां कहती हैं कि ये अनर्थ होने से तो रोक लिया। लेकिन अगर शाम तक प्रेम ने आकर आहूति नहीं दी तो बड़ा अनर्थ हो जाएगा। फिर उसकी शादी में बाधा आने से कोई नहीं रोक सकता। प्रेम का मिलन तो उसकी असली लीला से होना है तो ये पूजा भला कैसे पूरी हो सकती है।

