Prem Leela
Prem Leela

Prem Leela Serial: दंगल टीवी पर हाल ही में शुरू हुआ शो ‘प्रेमलीला’ दर्शकों की पसंदीदा लिस्‍ट में शामिल हो चुका है। ये लव-हेट स्‍टोरी दर्शकों को खूब भा रही है। प्रेम और लीला के एक दूसदूसरे से मिलने के बावजूद वे एक दूसरे से अंजान हैं। मेकर्स दर्शकों को इस शो में हर दिन एक नया मोड़ दिखा रहे हैं। एक ही घर में रहने के बावजूद प्रेम असली लीला से अंजान है और नकली लीला को अपना चुका है। इनकी प्रेम कहानी के साथ बागी रूद्राक्षी के बदले की कहानी किसी फिल्‍म से कम नहीं लग रही है। प्रेम के जीवन पर बचपन से ही रूद्राक्षी नाम का ग्रहण लगा चुका है। अब ये ग्रहण प्रेम के जीवन में क्‍या अंधेरा लेकर आने वाला है आइए आपको बताते हैं।

रूद्राक्षी का क्या है इरादा  

YouTube video

प्रेम की सगाई के फंक्‍शन की खुशियां पूरा परिवार बना रहा है। सगाई में पहले ही लीला के हाथों की छाप प्रेम के कुर्ते पर पड़ने से घर वाले पहले ही परेशान हैं। इसी बीच लाडली (लीला) कुछ परेशान सी इधार उधर किसी को ढूंढने लगती है। उसको ऐसा करते देख प्रेम भी पीछे जाता है। तभी लाडली को घूंघट में एक औैरत दिखती है। वो कोई और नहीं बल्कि रूद्राक्षी है। रूद्राक्षी को देख लीला घबरा जाती है। वो उसे वहां से जाने को कहती है। रूद्राक्षी लीला को कहती है कि वो अपने शिकार को आज नहीं छोड़ेगी नहीं। रूद्राक्षी लीला को बंदूक देती है और प्रेम को मारने को कहती है।

क्‍या प्रेम की जान ले लेगी लीला

प्रेम अपने जीवन में नई खुशियों की तैयारी कर रहा है। अपनी असली लीला की पहचान से अनजान वो किसी और को अपने जीवन में जगह देने वाला है। उसकी खुशियों के बीच रूद्राक्षी काल का रूप लेकर घर में आ गई है। अब रूद्राक्षी लीला को प्रेम को मारने को कहती है। लीला रूद्राक्षी को जाने को कहती है और वो उसे कहती है कि शिकार कर लेगी। लेकिन रूद्राक्षी उसे उसी वक्‍त प्रेम पर निशाना लगाने को कहती है। लीला प्रेम पर निशाना लगाती है। प्रेमलीला के आने वाले एपिसोड में देखना है कि क्‍या प्रेम की जान पर मंडरा रहा खतरा टलेगा। क्‍रूा लीला प्रेम की जान लेने में कामयाब होगी।

प्रेम को कब मिलेगी उसकी लीला

प्रेम लीला की ये लव हेट स्‍टोरी दर्शकों को नए ट्विस्‍ट एंड टर्न से रोमांचित कर रही है। बागियों के साथ रहने वाली लीला और उसके बचपन के प्‍यार प्रेम को एक साथ देखने के लिए फैंस काफी बेकरार हैं। वे जानना चाहते हैं कि आखिर कब और कैसे इन दो प्‍यार करने वालों को मेकर्स मिलाने वाले हैं। प्रेम लीला की इस अनोखी प्रेम कहानी के उतार चढाव आप दंगल टीवी पर सोम-शुक्र रात 9:30 बजे देख सकते हैं।

निशा सिंह एक पत्रकार और लेखक हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिलेमें हुआ। दिल्‍ली और जयपुर में सीएनबीसी, टाइस ऑफ इंडिया और दैनिक भास्‍कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्‍थानों के साथ काम करने के साथ-साथ लिखने के शौक को हमेशा जिंदा...