Summary : सलमान खान की तीन पीढ़ियों ने नहीं खाया बीफ
सलमान खान के पिता सलीन खान ने माना है कि उनका बचपन तमाम हिन्दु परिवारों के बीच बीता और वे हर धर्म की अच्छी बातें अपनाते हैं...
Salman Khan Beef Revelation: सलमान खान के घर का एक खास राज सामने आया है। कई मुस्लिम परिवारों में सामान्य तौर पर खाया जाने वाला बीफ कभी भी सलमान खान के घर नहीं पहुंचा और यह बात उनके पिता ने अब बताई है। सलमान के पिता और मशहूर लेखक सलीम खान ने बताया कि उनका परिवार होली, दशहरा, दिवाली, ईद और क्रिसमस सभी त्योहार एक जैसे उत्साह के साथ मनाता है। उन्होंने यह भी साझा किया कि उनके घर में गणपति की परंपरा उनके पिता के समय से चली आ रही है, जो इंदौर में रहा करते थे। सलीम ने माना कि मुस्लिम होने के बावजूद उनका परिवार हमेशा से खुले विचारों वाला रहा है।
इंदौर में जब उनके पिता डीएसपी (डेप्युटी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस) के पद पर काम करते थे। तब उनका परिवार उसी मोहल्ले में रहता था जहां उनके पिता ने खुद मकान बनवाए थे। उन घरों के सभी किरायेदार हिंदू परिवार थे और सब लोग आपसी सौहार्द और सहयोग से रहते थे। सभी एक-दूसरे का साथ देते थे और त्योहारों व खाने-पीने की चीजों का भी आदान-प्रदान करते थे।
बीफ को लेकर सलीम खान की सोच
एक विशेष बातचीत में सलीम खान ने कहा कि उनके परिवार ने कभी बीफ नहीं खाया, बल्कि यह कहिए खान परिवार में कभी बीफ आया ही नहीं। सलीम खान ने बताया, “इंदौर से लेकर मुंबई तक का सफल हमारे परिवार ने किया है। इस दौरान आज तक हमने कभी बीफ नहीं खाया। ज्यादातर मुसलमान बीफ खाते हैं क्योंकि यह सबसे सस्ता मांस होता है। वैसे कुछ लोग तो इसे कुत्तों को खिलाने के लिए भी खरीदते हैं। लेकिन पैगंबर मोहम्मद की शिक्षा में साफ कहा गया है कि गाय का दूध मां के दूध का विकल्प है और यह मुफीद (लाभदायक) चीज है। उन्होंने कहा है कि गाय को मारना नहीं चाहिए और बीफ खाना मना है।”
अन्य धर्मों से अपनाई अच्छी बातें

सलीम खान ने आगे कहा, “पैगंबर मोहम्मद ने हर धर्म से अच्छी बातें अपनाई हैं। जैसे कि सिर्फ हलाल मांस खाना, जिसे उन्होंने यहूदियों से अपनाया, जो उसे कोशर कहते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि हर धर्म अच्छा है और हर धर्म किसी न किसी सर्वोच्च शक्ति में विश्वास करता है, जैसे हम करते हैं।”
सलमान खान के घर मनते हैं हिन्दू त्योहार
सलमान खान के परिवार, उनके भाई-बहनों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर हैं जिनमें आप उन्हें गणपति को घर लाते और विदा करते दिख जाएंगे। होली, दिवाली, राखी की रौनक इनके घर होती है तो ईद की रोशनी भी। परिवार हर धर्म के लोगों का खुले दिल से स्वागत हुआ। सलीम की पहली बहू मलाइका अरोड़ा थी। दूसरी बहू सीमा भी हिन्दू थी। दोनों बेटियों ने हिन्दू लड़को से शादी की है। बड़ी बेटी के पति अपूर्व अग्निहोत्री हैं और छोटी बेटी के आयुष शर्मा। जाहिर है इतने लोगों का कुनबा है जहां तमाम धर्म के मानने वाले साथ होते हैं तो समझा जा सकता है कि कितने खुले दिल के साथ इनका यहां स्वागत किया जाता होगा।
