India 4th Largest Economy
India 4th Largest Economy

India 4th Largest Economy: 2025 में वैश्विक अर्थव्यवस्था एक नए संतुलन की ओर बढ़ रही है। बदलते वैश्विक परिदृश्य में भारत ने एक ऐतिहासिक छलांग लगाते हुए जापान को पीछे छोड़ दिया है और दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। यह उपलब्धि केवल आर्थिक आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत की वैश्विक भूमिका, नीतिगत सक्रियता और विकासशील बाजारों में उसकी स्थिति को भी नया आयाम देती है।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की नवीनतम वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट 2025 के अनुसार, वैश्विक अर्थव्यवस्था अब कुछ चुनिंदा बड़ी ताकतों के इर्द-गिर्द केंद्रित है, जो नवाचार, व्यापार और रणनीतिक सहयोग के माध्यम से दुनिया की दिशा तय कर रही हैं। ये टॉप 10 देश न केवल GDP में अग्रणी हैं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय नीति निर्माण में भी निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं।

चलिए नजर डालते हैं दुनिया की उन शीर्ष 10 अर्थव्यवस्थाओं पर, जो आज के वैश्विक आर्थिक परिदृश्य को आकार दे रही हैं।

GDP: $30.507 ट्रिलियन

प्रति व्यक्ति GDP: $89,105

विशेषता: उपभोक्ता व्यय, नवाचार, विविध औद्योगिक ढांचा

अमेरिका 20वीं सदी से ही शीर्ष पर है और तकनीक, वित्त और वैश्विक व्यापार में अग्रणी है।

GDP: $19.231 ट्रिलियन

प्रति व्यक्ति GDP: $13,657

विशेषता: औद्योगिक ताकत, विशाल उपभोक्ता आधार

बुनियादी ढांचे, विनिर्माण और तकनीक में भारी निवेश के चलते चीन एक उभरती महाशक्ति है।

GDP: $4.744 ट्रिलियन

प्रति व्यक्ति GDP: $55,911

विशेषता: इंजीनियरिंग, निर्यात आधारित अर्थव्यवस्था

नवाचार और स्थिरता पर जोर इसे यूरोप की रीढ़ बनाता है।

GDP: $4.187 ट्रिलियन

प्रति व्यक्ति GDP: $2,934

विशेषता: सेवा क्षेत्र, तकनीकी उद्योग, घरेलू मांग

विशाल आबादी और तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था भारत को दीर्घकालिक वैश्विक ताकत बनाती है।

GDP: $4.186 ट्रिलियन

प्रति व्यक्ति GDP: $33,955

विशेषता: तकनीक, निर्माण, वित्त

वृद्ध होती जनसंख्या एक चुनौती है, लेकिन जापान नवाचार और वैश्विक व्यापार में मजबूत बना हुआ है।

GDP: $3.839 ट्रिलियन

प्रति व्यक्ति GDP: $54,949

विशेषता: वित्तीय सेवाएं, तकनीक, वैश्विक व्यापार

ब्रेक्सिट के बावजूद लंदन एक वैश्विक वित्तीय केंद्र बना हुआ है।

GDP: $3.211 ट्रिलियन

प्रति व्यक्ति GDP: $46,792

विशेषता: कृषि, लक्ज़री वस्तुएं, एयरोस्पेस

ग्रीन एनर्जी और नवाचार में निवेश फ्रांस की आर्थिक स्थिरता को बनाए रखता है।

GDP: $2.422 ट्रिलियन

प्रति व्यक्ति GDP: $41,091

विशेषता: पर्यटन, फैशन, ऑटोमोबाइल निर्यात

राजनैतिक बदलावों के बावजूद इटली यूरोपीय संघ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

GDP: $2.225 ट्रिलियन

प्रति व्यक्ति GDP: $53,558

विशेषता: प्राकृतिक संसाधन, उन्नत तकनीक, सेवा क्षेत्र

जनसंख्या कम होने के बावजूद स्थिर नीतियों और व्यापार साझेदारियों के कारण प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है।

GDP: $2.125 ट्रिलियन

प्रति व्यक्ति GDP: $10,234

विशेषता: प्राकृतिक संसाधन, कृषि निर्यात

संरचनात्मक चुनौतियों के बावजूद ब्राज़ील लैटिन अमेरिका की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और उभरते बाजारों में प्रमुख भूमिका निभा रहा है।

भारत की बात करें, तो देश की GDP $4.187 ट्रिलियन तक पहुंच गई है। यह उपलब्धि न केवल जापान को पीछे छोड़ने का संकेत है, बल्कि भारत की स्थिर विकास यात्रा का प्रमाण भी है। भारत की आर्थिक संरचना मुख्यतः सेवा क्षेत्र, तकनीकी उद्योग और मजबूत घरेलू मांग पर टिकी हुई है। हालांकि प्रति व्यक्ति GDP अभी भी $2,934 है, लेकिन देश की विशाल जनसंख्या और युवा कार्यबल इसके दीर्घकालिक आर्थिक सामर्थ्य को दर्शाते हैं।

अमिताभ ने भी भारत के दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने पर खुशी जाहिर की।

यही नहीं उन्होंने एक पोस्ट में अग्निवीरों को भी सलाम किया है।

सोनल शर्मा एक अनुभवी कंटेंट राइटर और पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया, प्रिंट और पीआर में 20 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने दैनिक भास्कर, पत्रिका, नईदुनिया-जागरण, टाइम्स ऑफ इंडिया और द हितवाद जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया...