अपनी कड़ी मेंहनत, लगन और फ़िल्म के प्रति लगाव की वजह से आज रणवीर सिंह सफलता के जिस मुक़ाम पर पहुंच गए हैं, वहां तक पहुंचने में लोगों को बरसों लग जाते है । आज भी दर्शक “बैंड बाजा बारात “के बिट्टु को याद करते है। ” बाज़ीरावो मस्तानी ” में उन्होंने अपने अभिनय से सबका दिल जीत लिया । हमेशा एनर्जी से भरपूर मस्ती के मूड में रहने वाले बेहद अनुशासित और वेल बिहेव्ड रणवीर इस वक़्त अपनी आने वाली फ़िल्म ” बेफ़िक्रे” के प्रमोशंज़ में बिज़ी हैं।
1- फ़िल्म का चुनाव किस तरह से करते है ?
मैं सिर्फ़ और सिर्फ़ डायरेक्टर देखकर फ़िल्म साइन करता हूं । शायद अभी मुझमें इतनी समझ नहीं आई है की कहानी सुनकर समझ जाऊं कि ये फ़िल्म अच्छी बनेगी । डायरेक्टर को तो पहचानता हूं ,उनका काम देखा हुआ होता है तो फ़िल्म सलेक्ट करना आसान हो जाता है और आदित्य चोपड़ा या संजय लीला भंसाली जैसे डायरेक्टर की फ़िल्म तो आंख बंद करके भी साइन की जा सकती है ।
2-बेफ़िक्रे फ़िल्म की शूटिंग का इक्स्पीरीएन्स कैसा रहा ?
ओह! इस फ़िल्म की शूटिंग मज़ेदार थी। पूरे सेवन स्टार अरेंज्मेंटस थे, हम सब को फ़ुली फ़र्निश्ड अपर्टमेंट दिए गए थे, जिसमें फ़्रिज खाने पीने के समान से लोडेड था, मेरा तो जिम भी था। ख़ूबसूरत जगह थी, बेहद ख़ूबसूरत लोग थे। मस्ती भरा माहौल था। हम सब को बक़ायदा ब्रीफ़ किया गया था कि सब को खुश रहना है।
3-एक साथ इतनी सारी सफल फ़िल्मे और दर्शकों का प्यार आपको मोस्ट सक्सेस्फ़ुल ऐक्टर्ज़ की कैटेगॉरी में ले आया है । इस सफलता को आप कैसे देखते है ?
दरअसल मेरी नज़रों में सक्सेस की परिभाषा अलग है । मेरे हिसाब से सक्सेस्फ़ुल इंसान तब होता है, जब वो सोसाइटी को कुछ वापस देने के क़ाबिल बन जाए । या फिर कोई भी काम किसी भी समय करने के क़ाबिल हो । अपनी टर्म्ज़ और कंडिशंज़ पर अपनी ज़िंदगी जीने का हक़ रखता हो जैसे कि आज यहां मैं आपको इंटरव्यू दे रहा हूं। यह मेरा काम है जो मुझे प्रडक्शन हाउस ने दिया है, अगर मैं सक्सेस्फ़ुल होता, तो कहता कि आज मुझे आराम करना है, स्विमिंग करनी है, मार्गरीटा पीना है ,लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सकता । मेरे फ़्रेंड्ज़ है कभी भी घूमने के लिए गोवा चले जाते है ,मैं तो बंधा हुआ हूं, नहीं जा सकता। तो, वो लोग ज़्यादा सक्सेस्फ़ुल है या मैं । केवल अमीर होना , पैसे होना, मैटर नहीं करता। हां, अभी तक मैंने जो अचीव किया है वो एक छोटा सा अंश है उससे मैं ख़ुश हूँ ,अभी तो बहुत दूर जाना है ,सोसाइटी को बहुत कुछ देना है ।
4- क्या आज के युवा को बेफ़िक्रे होना चाहिए ?आप ख़ुद कितने बेफ़िक्रे है ?
बेफ़िक्रे एक फ़िलोसाफ़ी है ,कल क्या होगा इसकी फ़िक्र मत करो ,आज इस पल को जियो । ज़िंदगी एक तोहफ़ा है ,इसे पूरी तरह से जीना चाहिए । मैं लाइफ़ को इसी नज़रिए से देखता हूं जो भी करता हूं दिलो-जान से करता हूं, जो दिल में आता है, ज़हन में आता है ,उसे पूरी शिदत से करता हूँ ,लोग क्या कहेंगे ,क्या सोचेंगे इस बात की अब मुझे फ़िक्र नहीं है । जब मैंने नया नया इंडस्ट्री में काम शुरू किया तो काफ़ी डरता था, अब मुझे फ़ियेर ऑफ़ जजमेंट नहीं है । वही करता हूँ जिससे मुझे ख़ुशी मिले और जिससे मैं लोगों को ख़ुश कर सकू ,उसे अगर कोई बेफ़िक्रे का नाम देना चाहे तो दे सकता है ।
5-आदित्य चोपड़ा के साथ काम का अनुभव कैसा रहा । पहले के आदित्य और आज के आदित्य में क्या फ़र्क़ है ?
मैं उन ख़ुशनसीब ऐक्टर्ज़ में से हूँ जिसे आदित्य चोपड़ा के डिरेक्शन में काम करने का मौक़ा मिला है ।एसके पहले उन्होंने सिर्फ़ शाहरुख़ खान को डिरेक्ट किया है । आदि एक हार्ड टास्क मास्टर है जिन्हें फ़िल्म मेकिंग से प्यार है ,अपने काम के प्रति बेहद पैशनट है ,उनके साथ काम करके मज़ा आता है । आदि सर के साथ मेरी एक स्पेशल रीलेशन शिप है । मेरी पहली फ़िल्म बैंड बजा बारात के समय एक वही थे जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया था बाक़ी उनके इर्द गिर्द के लोग तो बोल रहे थे कि ये किस को हीरो बना रहे है । उस समय “आई वाँस आ बॉय फ़्रम नोवेयर “। आदि सर का वो फ़ेथ मेरे लिए सब कुछ था ,उन्हें मैं अपने पेरेंट्स की तरह मानता हूँ , चाहता हूँ कि हमेशा एसा काम करूँ कि वो मुझ पर प्राउड फ़ील करे । उनके साथ काम करके उन्हें जानने का मौक़ा मिला है आदि सर हमेशा मेरे मेंटॉर और गुरु रहेंगे । (हँस कर ) मैंने तो भैया यशराज फ़िल्म्ज़ के साथ फ़ोरन लोकेशन में एक पिक्चर कर ली मेरा तो ज़िंदगी का एक सपना सच हो गया ।
6-किसी ओल्ड फ़िल्म के रीमेक में काम करना चाहेंगे ?
हाँ, बिलकुल बहुत सारी ऐसी फिल्म है औऱ डायरेक्टर हैं जिनके साथ मैं काम करना चाहता था जैसे सत्यजीत रे, मनमोहन देसाई , यश चोपड़ा कुछ ऐसे नाम है । अगर मौक़ा मिलता तो यशजी की काला पत्थर, दीवार जैसे फ़िल्म ज़रूर करना चाहूंगा। मुझे उस समय की ड्रामा वाली पिक्चर्स बहुत पसंद है ।
7-आज दीपिका, प्रियंका सब हॉलीवुड की मूवीज़ कर रही है । आप भी क्या बॉर्डर क्रॉस करने के लिए तैयार है ?
जी, बिलकुल मेरे पास हॉलीवुड के ऑफ़र्ज़ भी आ रहे हैं, लेकिन इस वक़्त मैं बॉलीवुड में इम्पोर्टेंट प्रोजेक्ट कर रहा हूं । हॉलीवुड में काम करना एक अच्छी ऑपरच्यूनिटी है। फिर से कोई इंट्रेस्टिंग ऑफ़र आया तो ज़रूर करूँगा। मेरी तो इंग्लिश भी अच्छी है, कोई प्रॉब्लम नहीं होना चाहिए।
ये भी पढ़े-
शादी के लिए तैयार हैं आरती, रनवीर सिंह जैसा लड़का है पसंद
ब्रेकअप की खबरों पर रणवीर ने कुछ ऐसे लगाया विराम
रणवीर से सीखिए कैसे उठाते हैं सोलो ट्रैवलिंग का मजा
