विनीत भाटिया: जानिए कौन हैं सेलिब्रिटी मास्टरशेफ विनीत भाटिया
चाहें वेज खाने की बात हो या नॉन-वेज की, सभी में विनीत ने ख़ास पहचान हासिल की है। उनकी एक से एक आसान रेसिपी सभी को खूब लुभाती हैं। हाल ही में भाटिया को ब्रिटेन में किंग चार्ल्स द्वारा एमबीई (मोस्ट एक्ससेलेन्ट आर्डर ऑफ़ ब्रिटिश एम्पायर) से सम्मानित किया गया है। वह भारतीय मूल के पहले मिशेलिन-स्टार शेफ हैं जिन्हें इस तरह का सम्मान दिया गया है।
Masterchef Judge: मास्टरशेफ इंडिया के छठे सीजन में रणवीर बरार विकास और खन्ना के साथ जज की भूमिका निभा चुके सेलिब्रिटी शेफ विनीत भाटिया बहुत से युवाओं को फ़ूड इंडस्ट्री में हाथ आज़माने के लिए प्रेरित कर चुके है। बहुत से युवा उन्हें अपना रोल मॉडल मानते हैं। चाहें वेज खाने की बात हो या नॉन-वेज की, सभी में विनीत ने खास पहचान हासिल की है। उनकी एक से एक आसान रेसिपी सभी को खूब लुभाती हैं।
हाल ही में भाटिया को ब्रिटेन में किंग चार्ल्स द्वारा एमबीई (मोस्ट एक्ससेलेन्ट आर्डर ऑफ़ ब्रिटिश एम्पायर) से सम्मानित किया गया है। वह भारतीय मूल के पहले मिशेलिन-स्टार शेफ हैं, जिन्हें इस तरह का सम्मान दिया गया है। वे नेटफ्लिक्स सीरीज ‘द फाइनल टेबल’ में भी जज रह चुके हैं। इसके अलावा वो यूके के बहुत से टीवी शोज में भी आ चुके हैं। वे क़तर और ब्रिटिश एयरवेज में बतौर क्विज़ीन कंसलटेंट भी जुड़े हुए हैं।
Masterchef Judge: पायलट बनना था सपना

9 दिसंबर 1967 को मुंबई में जन्मे विनीत बचपन से ही विमानों को देखने के शौकीन रहे हैं और इसी वजह से वो असल में पायलट बनना चाहते थे, लेकिन हाइट कम होने की वजह से उनका चयन नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने ओबेरॉय होटल के होटल मैनेजमेंट कोर्स में दाखिला लिया और वहीं पर 1988 से बतौर ट्रेनी काम करना शुरू किया। हालांकि जब उन्होंने अपने परिवार को बताया कि वो होटल इंडस्ट्री में करियर बनाएंगे, तो सभी को लगा की वो मजाक कर रहे हैं। बाद में उनकी लगन देखकर सभी ने उनको प्रोत्साहित किया। 1993 में अपने करियर को उड़ान देने के लिए भाटिया लंदन पहुंचे, जहां उन्होंने महसूस किया कि भारतीय खाने का यहां बहुत स्कोप है और बस यहीं से शुरू हो गई उनकी सफलता की यात्रा।
20 से अधिक होटलों के हैं मालिक
विनीत ने 2004 में अपना पहला रेस्टोरेंट लंदन में खोला। फादर ऑफ मॉडर्न इंडियन क्विज़ीन के नाम से जाने जाने वाले विनीत ने भारतीय खाने की नई-नई रेसिपी लाकर लंदन में अपनी एक अलग पहचान स्थापित की। इस समय भाटिया विभिन्न देशों में लगभग 20 होटलों के मालिक हैं। यहां तक कि विनीत ने सबसे पहले जिस होटल में काम शुरू किया था, आज उसी होटल के एक रेस्टोरेंट के वो मालिक हैं।
पत्नी करती है पूरा सहयोग
विनीत अपनी सफलता का श्रेय अपनी पत्नी राशिमा और परिवार को देते हैं। वो कहते हैं, “राशिमा बहुत अनुशासित है। वह अच्छी तरह से प्लानिंग करती हैं और बेहद ऑर्गनाइज़्ड है। मैं सिर्फ खाना बनाने पर फोकस करना पसंद है। मैं भुलक्कड़ और सिर्फ कैमरे के लिए एक मुस्कुराता हुआ चेहरा हूं। 95% काम राशिमा ही करती है। उसे जितना श्रेय मिलता है, वह उससे कहीं अधिक की हकदार है।
सक्सेस मंत्रा
विनीत भाटिया के अनुसार, सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं है। इसके लिए ईमानदारी के साथ हार्डवर्क और पैशन जरूरी है। वो कहते हैं अगर आप सिर्फ कुछ करने के लिए कोई काम करेंगे, तो आप कभी भी उससे प्यार नहीं कर सकेंगे। जब आप अपने काम में जूनून के साथ लगेंगे, तो आप खुद ही अपनी सफलता का अंदाज़ नहीं लगा पाएंगे। भाटिया मानते हैं किसी भी काम में एक्सेल करने के लिए डिफरेंट करना होगा। जब तक हटके नहीं करेंगे, तब तक भीड़ से अलग नहीं हो पाएंगे।
गेस्ट और अपनी टीम का रखते हैं पूरा ध्यान
विनीत हमेशा अपने गेस्ट और टीम को बहुत महत्त्व देते हैं। वो कहते हैं अगर ये दोनों खुश रहेंगे तभी आपका काम अच्छे से चलेगा और आप खुश रहेंगे इसलिए वो हमेशा अपनी टीम का पूरा ध्यान रखते हैं।
