शादी के बिना ल‍िव-इन में रहने वालों में शुमार हैं बॉलीवुड के ये फेमस एक्टर्स: Bollywood Live in Relation
Bollywood Live in Relation

ये रहे हैं बॉलीवुड के लिव-इन कपल्स

बॉलीवुड सितारों के लव लाइफ के बारे में लोग भी जानना चाहते है, तो हम आपको ऐसे ही एक्टर्स के बारे में बताने वाले है, जिन्होंने शादी से पहले लिव-इन रिलेशनशिप में रहना पसंद किया है।

Bollywood Live in Relation: बॉलीवुड सितारों ने अब लिव-इन रिलेशनशिप को काफी आम बात बना दी है। उन्होंने यह बात साबित की है कि लिव-इन में रहकर किसी रिश्ते को बेहतर तरीके से परखा जा सकता है। बॉलीवुड सितारों के लव लाइफ के बारे में लोग भी जानना चाहते है, तो हम आपको ऐसे ही एक्टर्स के बारे में बताने वाले है, जिन्होंने शादी से पहले लिव-इन रिलेशनशिप में रहना पसंद किया है।

Live in Relation: जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु

Bollywood Live in Relation
John and Bipasha

जॉन अब्राहम और बिपासा बसु लंबे समय तक बॉलीवुड के हॉट कपल रहे हैं। जॉन ने साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म ‘जिस्म’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। इस फिल्म में जॉन के साथ उनकी एक्स गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस बिपाशा बसु नजर आई थीं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान बिपाशा और जॉन एक दूसरे के करीब आ गए थे और उन्होंने लिव-इन में रहना शुरू कर दिया था, लेकिन कुछ सालों बाद इनका रिश्ता टूट गया था।

सैफ अली खान और करीना कपूर

Bollywood Live in Relation
saif Ali Khan and Kareena Kapoor

सैफ अली खान और करीना कपूर हमेशा ही पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहे है। सैफ की पहली शादी अमृता सिंह के साथ हुई थी। हालांकि, कुछ साल बाद ही दोनों का रिश्ता टूट गया। इसके बाद सैफ एक्ट्रेस कपूर के करीब आ गए थे। दोनों की मुलाकात फिल्म ‘टशन’ के सेट पर हुई थी। यहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थी। करीना अपने रिश्ते को थोड़ा समय देना चाहती थी, जिस वजह से उन्होंने सैफ के साथ पहले 3 साल तक लिव-इन में रहना पसंद किया था। करीना और सैफ ने 2012 में एक दूसरे के साथ शादी रचाई थी।

आमिर खान और किरण राव

Bollywood Live in Relation
Aamir Khan and Kiron

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान भी लिव-इन के कल्चर को काफी पसंद करते हैं। वो शादी से पहले 2 साल तक किरण राव के साथ लिव- इन में रहे थे। आमिर ने किरण के साथ साल 2005 में प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। हालांकि, पिछले साल ही यह कपल कानूनी रूप से एक-दूसरे से अलग हो चुका है। आमिर अभी हाल में ही बेटी इरा के इंगेजमेंट में किरण राव के साथ स्पॉट हुए थे।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

Bollywood Live in Relation
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt

रणबीर कपूर का अफेयर बॉलीवुड की कई हसीनाओं के साथ रहा है। इसके साथ ही वह कई बार लिव- इन में भी रहे हैं। सबसे पहले रणबीर लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड कटरीना कैफ के साथ 3 साल तक लिव-इन में रहे थे। हालांकि, दोनों का रिश्ता शादी के मुकाम तक नहीं पहुंच पाया था। रणबीर शादी से पहले आलिया भट्ट के साथ भी लिव-इन में रहना पसंद किया था। दोनों तकरीबन 2 साल तक लिव-इन में रहे थे। इसके बाद साल 2022 में ही दोनों ने शादी की थी। हाल में ये कपल पेरेंट्स भी बना है।

सलमान खान और यूलिया वंतूर

Bollywood Live in Relation
salmaan Khan and Lulia

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान कई एक्ट्रेसेस को डेट कर चुके हैं। उनके रिलेशनशिप के किस्से काफी ज्यादा गॉसिप गलियारों में मशहूर है। उनका नाम सोमी अली से लेकर कटरीना कैफ से जुड़ चुका है। सलमान सबसे पहले लिव-इन में सोमी अली के साथ कई सालों तक रहे थे। इसके बाद वह कटरीना कैफ के साथ भी लिव-इन में रहे हैं और अभी फिलहाल सलमान रोमानिया की अभिनेत्री यूलिया वंतूर को भी डेट कर रहे हैं। कहा जाता है कि यूलिया सलमान के साथ उन्हीं के घर में लिव- इन में रह रही है।

इन सितारों के बारे में जानकर ये कहा जा है कि बॉलीवुड में लिव-इन रिलेशनशिप काफी ट्रेंड कर रहा है। फिल्म इंडस्ट्री से लेकर टीवी इंडस्ट्री के ऐसे कई सितारें है, जो शादी से पहले लिव-इन में रह चुके हैं। फैंस भी उनके पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए काफी उत्साहित रहते हैं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...