अपने डांस से सबको अपना दीवाना बनाने वाली हरियाणा की स्टार और बिग बॉस-11 की कंटेस्टेंट सपना चौधरी अब  अपने नए लुक्स को ले कर चर्चा में है। सपना अब पहले से ज्यादा स्टाइलिश और मॉर्डन हो गई है। अक्सर देसी लुक में नजर आने वाली सपना चौधरी अब वेस्टर्न लुक में दिखाई दे रही है।

हाल ही में सपना ने इंस्टा अकाउंट पर अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन्हें देखकर एक बार को आप भी उन्हें नहीं पहचान पाएंगे। ब्लैक आउटफिट में सपना चौधरी का ये लुक पहली बार देखने को मिल रहा है। जिसमे वो खूबसूरत, स्लिम और कॉन्फिडेंट नज़र आ रही है। हाल ही में सपना ने अपना मेकओवर करवाया है जिसमें वे देसी गर्ल से ग्लैमरस बन गईं है।



बिग बॉस से बाहर आने के बाद से सपना सुर्खियों में बनी हुईं हैं। अर्शी खान, राखी सावंत से सपना की दोस्ती खूब जम रही है। दिलचस्प बात तो है कि सपना के गाने अब फिल्मों में भी देखने को मिल रहे हैं। जब वे बिग बॉस के घर में थीं तो उनका वजन बढ़ा हुआ था। शो से निकलने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ गई है। उन्हें तमाम बड़े प्रोजेक्ट्स और शोज ऑफर हो रहे हैं। शायद ये भी एक ब़ड़ी वजह है कि उन्होंने अपने लुक्स और स्टाइल पर काम किया है। सलवार-कुर्ते में नजर आने वाली सपना चौधरी अब मैक्सी ड्रेस और गाउन में दिखती हैं। सपना का ये बदला लुक फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है। हाल ही में वे कई बॉलीवुड फिल्मों में भी परफार्मेंस करती नजर आई हैं।