वहीं अगर हम बॉलीवुड स्टार्स की बात करें तो अपने आलिशान और महंगे शौक के लिए जाने जाते है। उनके घर और उसका इंटीरियर देख आपके भी होश उड़ जाएंगे। उनके घर किसी ड्रीम हाउस से कम नही होता है। अपने घर को आलिशान बनाने और उसके इंटीरियर पर वह करोड़ों रूपए पानी की तरह खर्च करते हैं। आज हम आपको ऐसे ही 5 बॉलीवुड स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके घर शानोशौकत के मामले में बेहद आलिशान है। तो चलिए जानते हैं उनके घर के बारे में…

कंगना रनौत
बॉलीवुड क्वीन कंगना रानौत ने अपने दम पर इंडस्ट्री में मुकाम हालिस किया है। आज कंगना बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस हैं। कुछ समय पहले कंगना ने हिमाचल की वादियों में अपना आलीशान बंगना खरीदा है। ये घर 30 करोड़ रुपये में तैयार किया गया है। वहीं कंगना के इस बंगले को आर्किटेक्चरल डाइजेस्ट मैगजीन के जून 2018 वाली एडिशन में जगह मिली थी। आपको बता दें कि कंगना रनौत का मनाली मैनशन लगातार सुर्खियों में रहा है। कंगना के इस घर की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। बता दें कि खुद कंगना ने अपने सपनो के महल यानी घर का अंदर और बाहर से फोटोशूट कराया था। उनका घर का एक-एक कोना बेहद खास तरीके से सजाया गया है।

आलिया भट्ट
बॉलीवुड की यंग स्टार्स में से एक आलिया भट्ट ने महज कुछ ही समय में इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में अपना नाम दर्ज करा लिया है। कई हिट देने के बाद आलिया आज हाई पेड स्टार्स में से एक हैं। हाल ही में आलिया भट्ट ने मुंबई के जुहू इलाके में अपने सपनों का घर खरीदा है। इस घर की कीमत 13 करोड़ से ज्यादा बताई जा रही थी। आलिया का आलीशान घर अंदर से काफी आलिशान है। इसका हर कोना बेहद खूबसूरती से सजाया गया है। हाल ही में इस घर की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई है।

कैटरीना कैफ
इंडस्ट्री की बेहद ही खूबसूरत एक्ट्रेस कैटरीना कैफ का घर भी बेहद खूबसूरत है। खासतौर पर कैटरीना के घर का इंटीरियर खास है। कैटरीना के घर के चारों तरफ काफी हरियाली है। दरअसल, कैटरीना कैफ हरियाली पंसद हैं। उनका घर गार्डन के बीचों बीच बना हुआ है। बाहर से ही नहीं बल्कि घर के अंदर का इंटीरियर बहुत स्टाइलिश है। उनके घर के हर कोने में आपको प्लांट लगे नजर आएंगे।

अर्जुन कपूर
बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर अर्जुन कपूर का घर जुहू के फुल्ली फर्निश्ड अपार्टमेंट है। उनका घर कंटैपररी डिजाइनिंग पर बेस्ड है। लाइब्रेरी हो या फिर उनका लिविंग रूम घर का हर कोना अर्जुन ने अपनी पसंद से डिजाइन करवाया है। वहीं घर में एक बेहद ही खास चीज है जो अर्जुन के दिल के बेहद ही कबीर है वो है घर में लगी पेंटिंग्स। दरअसल, घर में लगी पेंटिंग्स उनकी अर्जुन की मां ने बनाई है

जॉन अब्राहम
बॉलीवुड के हैंडसम हंक जॉन अब्राहम भी इसी लिस्ट में शामिल हैं। जॉन ‘Villa In The Sky’ नाम के एक पेंटहाउस में रहते हैं। जॉन के इस घर उनके घर को उनके पिता और भाई ने डिजाइन किया है। बता दें उनके घर से अरब सागर का शानदार नजारा देखने को मिलता है और इनके घर में हर तरह की सुविधा उपलब्ध है। वहीं उनके घर के शानदार इंटीरियर का अंदाज आप खुद तस्वीर देखकर लगा सकते हैं।
ये भी पढ़े-
