फिल्म  ‘दंगल’ के प्रमोशन के दौरान आमिर खान ने अपने मन की बातें बेबाकी से शेयर किए फिर सवाल चाहे गर्ल चाइल्ड का हो या सलमान की फिल्म सुल्तान से टक्कर का। 

गर्ल चाइल्ड के बारे में आमिर की राय

हमारे देश में गर्ल चाइल्ड को लेकर कई सारी धारणाए हैं । लड़कियों को पहले तो पैदा ही नहीं होने दिया जाता है, उन्हें कोख में ही मार देते हैं। हमारे देश में भ्रूण हत्या के मामले कितने ज्यादा हैं और अगर लड़की पैदा हो गई तो उनकी हेल्थ का ख्याल नहीं रखते हैं, उन्हें खाना कम दिया जाता है । हमारे समाज की यह दुर्भाग्यपूर्ण सोच है। दूध पर लड़के का हक़ होता है । फिर उनकी पढ़ाई और शिक्षा पर कम ख़र्च किया जाता है। लेकिन जरूरी नहीं है की हर घर में एक जैसा व्यवहार हो । मेरे घर में हम दो भाई, दो बहन थे मगर हमारे बीच कभी कभी भी कोई अन्तर नहीं किया गया। हम सबको समान परवरिश मिली है।  हम सबकी कोशिश इस सोच को बदलने की होनी चाहिए और इस फ़िल्म ‘दंगल’ की भी यही एक कोशिश है ।

सुल्तान के साथ दंगल के पोस्टर रिलीज़ पर आमिर की राय

आमिर कहते हैं, ‘जी हां, सुल्तान की रिलीज़ के दो दिन पहले दंगल का पोस्टर जानकर रिलीज़ किया है । सुल्तान एक बड़ी हिट फ़िल्म होगी, लाखों लोग इसे देखने आएंगे, तो कम से कम थिएटर के बाहर खड़े हमारी पोस्टर को भी देख लेंगे और जान जाएँगे की छः महीने बाद हम भी आ रहे है । फिल्म को प्रमोट करने के लिए ये मौका बहुत अच्छा था और मैं इतना अच्छा मौका हाथ से जाने नहीं देना चाहता था ।’

अपनी फ़िटनेस पर आमिर की राय

‘फ़िल्म के लिए मैंने बहुत वज़न बढ़ाया था। वज़न बढ़ाते समय बहुत मज़ा आ रहा था क्योंकि मैंने हर वो चीज़ खाई जो मुझे पसंद है जैसे जलेबी, समोसा, पकोड़ा, चिप्स, केक आदि। लेकिन जब वेट कम करना था तब मेरी बैंड बज गई बहुत महनेत करनी पड़ी मेरे ट्रेनर राहुल और राकेश को। लेकिन दोनों ने बहुत हौसला बढ़ाया। किरण तो अक्सर मजाक करती है की वह मेरे ओरिजिनल लुक को भूल गई है ।

फिल्म की शूटिंग कंप्लीट ना होने का लगता है डर 

फिल्हम से जुड़े स्ट्रेस के बारे में बात करते हुए आमिर बताते हैं,’फिल्म पूरी होने के पहले मेरे मन मैं अजीब से ख्याल आने लगते है की अगर यह फ़िल्म कम्प्लीट होने के पहले मुझे कुछ हो गया तो क्या होगा । सबकी महनेत और 90 दिनों की शूटिंग बेकार हो जाएगी। मैं सोचने लगता हूं कि खुदा ना ख़स्ता मुझे कुछ हो गया तो कौन सा यंग ऐक्टर इस रोले को कर पाएगा । क्यूँकि किसी भी हालत मैं फिल्म को वेस्ट नहीं होने देना चाहता हूं। 

अपनी सलमान से तुलना होने पर आमिर की राय

आमिर कहते हैं, ‘सलमान के साथ मेरा कोई मुक़ाबला नहीं है। वो वाक़ई हीरो हैं। जब वो कमरे में आते है तो लगता है की कोई स्टार आ रहा है और जब मैं आता हूँ तो लगता है कोई वेटर आ गया है। (तुरंत अपनी ग़लती सुधरते हुए आमिर ने कहा) माफ़ किजीए, मुझे वैसा नहीं कहना चाहिए मैं कहना चाहता हूँ की जब मैं कहीं प्रवेश करता हूँ तो मेरा कोई अस्तित्व ही नहीं दिखता।’

जब बेटी आइरा के बारे में पूछे गए सवाल

मेरी बेटी आइरा की रुचि स्पोर्ट्स में है और उसे पेंटिंग बनाने का भी शौक़ है । रीना, किरण और मेरा सोचना है की बच्चों को उनकी रुचियों के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए और उन्हें बढ़ावा देना चाहिये। 

ये भी पढ़े-

सिचुएशनल कॉमेडी है फिल्म ‘हाउसफुल 3’- अभिषेक बच्चन

जानिए पर्पल लिपस्टिक के बारे में क्या कहती हैं ऐश्वर्या 

अभी बहुत कुछ करना बाकी है- डायना हेडन

ब्रेकअप की खबरों पर रणवीर ने कुछ ऐसे लगाया विराम 

मैं बहुत सिम्पल और बोरिंग लड़की हूं-दीपिका पादुकोण

 

 

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।