ऐसी चर्चाएं हैं कि दीपिका पादुकोण अपना जन्मदिन अपने बॅायफ्रेंड रनवीर सिंह के साथ मनाने देश से बाहर गईं हैं। अब इतनी सफलता के बाद इतना सेलीब्रेशन तो बनता है।
फिल्म ओम शांति ओम से अपना करियर शुरू करने बाली दीपिका पादुकोण अब ब्रांड दीपिका बन चुकी हैं. साल 2015 में रीलीज हुई उनकी फिल्म बाजीराव मस्तानी की सफलता की चमक अब भी फीकी नहीं पड़ी है। उनकी पिछली सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल हुई हैं।
इसके अलावा उन्होंने कई ब्रांड्स को भी एंडोरस किया है और उनकी आनलाइन ऐड्स भी काफी पसंद किेए जा रहे हैं. बीता साल दीपिका और उनके फैंस के लिए इसलिए भी खास रहा क्यूंकि दीपिका ने अपने डिप्रेशन के बारे में लोगों को बताया और डिप्रेशन से जूझ रहे लोगों के लिए ‘लिव, लव, लाफ’ नामक संस्था की स्थापना भी की।
इतना ही नहीं इसी साल दीपिका ने अपना फैशन लाइन ‘आल अबाउट यू’ भी लांच किया था।

