रेखा फिल्म जगत को अनुठी पहचान देने वाली ऐसी अभिनेत्री है जिन्होंने कम समय मे बहुत नाम तथा शोहरत कमाई। यह बॉलीवुड की सदाबहार अदाकारा है जो आज तक अपनी खूबसूरती और फिटनैस के लिए जानी जाती है। आज भी रेखा की बढ़ती उम्र में इनके कई दीवाने हैं। जो इनको अपना आइडल मानते है। बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां इनको कॉपी करती है। उनमे से एक नाम है विध्या बालन जो कि इनको अपना आइडल मानती है। दूसरा नाम है प्रियंका चोपड़ा जो कि इनके जैसी बनना चाहती है। 

खास अंदाज-
रेखा ज्यादातर अपने लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं। उनके इंडियन लुक का पूरा बॉलीवुड दीवाना है। रेखा का अपना ही लुक है चाहे वो देसी हो या विदेशी सब में रेखा बेमिसाल हैं। हाल ही में रेखा फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर डिनर  पर गई थी और घर से बाहर निकलते हुए उनकी कुछ तस्वीरें कैमरे में कैद हो गई। इस दौरान रेखा काफी अलग अंदाज में दिखाई दीं।
 



वेस्टर्न लुक में भी कमाल-
रेखा अपने ट्रेडिशनल लुक के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं। लेकिन इस बार रेखा वेस्टर्न लुक में काफी स्मार्ट लग रही थीं।  उन्होंने ब्लू कलर की जींस और ब्लैक कलर का टॉप पहना हुआ था इसके साथ ही इस लुक को सपोर्ट करने लिए उन्होंने व्हाइट कलर का बैग भी कैरी किया था। काफी दिनों बाद रेखा का से खास अंदाज देखने को मिला है। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में गुरुवार से शुरू होने जा रहे अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म एकेडमी (आईफा) पुरस्कारों में सदाबहार अभिनेत्री रेखा स्टेज पर 20 साल बाद परफॉर्म करती नजर आएंगीं। 

रेखा ने अपने 40 सालों के लंबे करियर में लगभग 180 से ऊपर फिल्मों में काम किया है। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई दमदार रोल किए और कई मजबूत फीमेल किरदार को पर्दे पर बेहतरीन तरीके से पेश किया और इस के अलावा उन्होंने कई आर्ट फिल्मों मे भी काम किया जिसे भारत में पैरलल सिनेमा कहा जाता है। उन्हें तीन बार फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुका है, दो बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का और एक बार सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेत्री का जिसमें क्रमशः खूबसूरत, खून भरी मांग और खिलाडि़यों का खिलाड़ी जैसी फिल्में शामिल हैं। उमराव जान के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका है। उनके करियर का ग्राफ कई बार नीचे भी गिरा लेकिन के उन्होंने अपने को कई बार इससे उबारा और स्टेटस को बरकरार रखने के लिए उनकी क्षमता ने सभी का दिल जीता। 2010 में उन्हें भारत सरकार की ओर से पद्मश्री सम्मान से भी नवाजा गया।