उन्हें उनके किरदारों की वजह से बॉलीवुड का महिला सुपरस्टार कहा जाता था। उन्होंने एक नहीं बल्कि कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। श्रीदेवी ने अलग-अलग भाषाओं में करीब 200 फिल्मों में काम किया। आज हम आपको इस खास मौके पर उनकी कई सुपरहिट फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।

मॉम (2017)-
श्रीदेवी की आखिरी फिल्म ‘मॉम’ साल 2017 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में श्रीदेवी की एक्टिंग को काफा सराहा गया था।

इंग्लिश विंग्लिश (2012)-
श्रीदेवी फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश’ साल 2012 में रिलीज हुई थी। इस मूवी में श्रीदेवी में एक घरेलू महिला का रोल प्ले किया था जिसे इंग्लिश बोलना नहीं आता था। उसने बाद में इंग्लिश बोलना सीखती है।

लाडला (1994)-
फिल्म में श्रीदेवी अनिल कपूर के साथ लीड रोल में नजर आईं। इस फिल्म में वह एक बिजनेसवुमेन के रूप में नजर आईं। दर्शकों को उनकी परफॉर्मेंस काफी अच्छी लगी थी।

लम्हे (1991)-
यश चोपड़ा की फिल्म ‘लम्हे’ साल 1991 में आई थी। इस फिल्म में श्रीदेवी को एक बहुत बड़ी उम्र के आदमी से प्यार हो जाता है।

चांदनी (1989)-
साल 1989 में आई फिल्म ‘चांदनी’ सुपरहिट रही थी। इस फिल्म में श्रीदेवी और ऋषि कपूर की जोड़ी को सिल्वर स्क्रीन पर काफी पसंद किया जाता था। फिल्म के गाने दर्शकों में खासा हिट रहे।

चालबाज (1989)-
श्रीदेवी साल 1989 में आई फिल्म चालबाज डबल रोल में नजर आई थीं। फिल्म में उनकी जोरदार एक्टिंग को देख सबने उनकी खूब तारीफ की।

मिस्टर इंडिया (1987)-
इस फिल्म को आज भी दर्शक शौक से देखते हैं। फिल्म में अनिल कपूर और श्रीदेवी की जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आई। फिल्म में दोनों पर फिल्माया गया गाना काटे नहीं कटते दिन ये रात आज भी रोमांटिक गानों की लिस्ट में रहता है। वहीं फिल्म में श्रीदेवी पर फिल्माया गया गाना हवा हवाई भी काफी हिट रहा।

सदमा (1983)-
इस मूवी में श्रीदेवी और साउथ सुपरस्टार कमल हासन की जोड़ी ने दर्शकों को खूब लुभाया। श्रीदेवी ने फिल्म में वह एक ऐसी लड़की के किरदार में थीं जिसकी याददाश चली जाती है और वह बच्चों की तरह हो जाती है।

जुदाई (1996)-
इस फिल्म में भी श्रीदेवी अपने रियल देवर यानी अनिल कपूर के साथ नजर आईं। फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस उर्मिला मातोंड़कर भी थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही।

खुदा गवाह (1992)-
इस फिल्म में श्रीदेवी एक्टर अमिताभ बच्चन के साथ नजर आईं। फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। बता दें कि श्रीदेवी निधन के बाद एक फिल्म में नजर आई थीं और ये फिल्म थी शाहरूख खान की ‘जीरो’। इसमें वह कैमियो रोल में दिखी थीं।
ये भी पढ़े-
ये कहानी देश पर गर्व करना सिखाती है- अक्षय कुमार
मिशन मंगल- जितना ऊंचा हो आसमान, ये सिंदूर दूर तक जाएगा
ट्रोलिंग से परेशान है मौनी रॉय
