24 फरवरी को चीन में रिलीज होगी श्रीदेवी की ये ब्लॉकबस्टर मूवी: Sridevi Movies
Sridevi Death Anniversary

Sridevi Movies: दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी को बॉलीवुड की फर्स्ट फीमेल सुपरस्टार कहा जाता है। भले ही आज वह इस दुनिया में नहीं है, लेकिन फिर भी लोग उनकी बेहतरीन फिल्मों व एक्टिंग के जरिए उन्हें हमेशा याद रखते हैं। यूं तो श्रीदेवी ने कई ब्लॉकबस्टर मूवीज में काम किया है, लेकिन उनकी फिल्म इंग्लिश विंग्लिश को लोगों ने बेहद पसंद किया था। इसे श्रीदेवी की कमबैक मूवी कहा जाता है और इस फिल्म से श्रीदेवी ने लगभग 15 साल बाद बिग स्क्रीन पर वापसी की थी। अब उनकी यह फिल्म चीन में भी धूम मचाने जा रही है। जी हां, श्रीदेवी की पुण्य तिथि पर यह मूवी चीन में रिलीज की जाएगी। यह उम्मीद की जा रही है कि भारत की तरह ही चीनी दर्शक भी इस फिल्म को बहुत अधिक प्यार देंगे-

Sridevi Movies: चीन में 6000 सिनेमाघरों में होगी रिलीज

श्रीदेवी की ब्लॉकबस्टर मूवी इंग्लिश विंग्लिश को लगभग 6,000 सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म श्रीदेवी की पांचवीं पुण्यतिथि अर्थात् 24 फरवरी को चीन में रिलीज होगी। डिस्ट्रिब्यूटर इरोस इंटरनेशनल ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी। इरोस इंटरनेशनल के सीओओ कुमार आहूजा ने एक बयान में कहा कि भारतीय फिल्मों ने धीरे-धीरे चीनी फिल्म बाजार में पैर जमा लिया है, जो दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा बाजार है। चीन में भारतीय फिल्मों की मांग बढ़ती जा रही है। ऐसे में वे चीन में दर्शकों के लिए उत्साहित हैं कि वे दिवंगत बॉलीवुड सुपरस्टार श्रीदेवी द्वारा सबसे यादगार प्रदर्शनों में से एक को प्रदर्शित करने वाली इस बेहतरीन फिल्म को देखकर उसे बेहद प्यार करें।

कई मायनों में खास है फिल्म

श्रीदेवी की फिल्म ने रिलीज के बाद दर्शकों व समीक्षकों सभी का दिल जीत लिया था। अब यह फिल्म चीन में प्रदर्शन के लिए तैयार है। हालांकि, यह फिल्म कई मायनों में बेहद खास मानी जाती है। सबसे पहले तो यह श्रीदेवी की कमबैक मूवी थी और इस फिल्म से उन्होंने लगभग 15 साल बाद बड़े परदे पर वापसी की थी। फिल्म का निर्देशन गौरी शिंदे ने किया था।

पूरी दुनिया से मिली थी सराहना

इंग्लिश विंग्लिश मूवी का वर्ल्ड प्रीमियर 2012 के टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ था, जहां इसे पांच मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन मिला था। इतना ही नहीं, यह फिल्म 2013 के लिए बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म में एकेडमी अवॉर्ड के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री थी। इस फिल्म के लिए गौरी शिंदे को बेस्ड डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड भी मिला था। साथ ही, इस फिल्म के लिए श्रीदेवी को भी कई अवॉर्ड मिले थ।

फिल्म की कहानी

साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म इंग्लिश विंग्लिश एक कॉमेडी-ड्रामा मूवी है जो शशि गोडबोले (श्रीदेवी द्वारा अभिनीत) के इर्द-गिर्द घूमती है। यह एक बेहद ही शांत, मधुर स्वभाव वाली और भोली गृहिणी है। उसमें कई गुण हैं, लेकिन अंग्रेजी में वह कमजोर है। जिसके कारण उसे अपने ही घर में अपने पति व बेटी के उपहास का पात्र बनना पड़ता है। ऐसे में वह अंग्रेजी सीखने का फैसला करती है। अपनी नई कक्षा में दोस्तों से मिलने के बाद, वह अपने बारे में और अधिक आश्वस्त महसूस करने लगती है। एक नई भाषा को सीखने के साथ-साथ वह अपने महत्व को अधिक बेहतर तरीके से समझ पाती है। बता दें कि इस फिल्म इंग्लिश विंग्लिश की कहानी शिंदे की मां से प्रेरित थी, जो मसालों का व्यवसाय चलाती थीं और बेहतर ग्रोथ के लिए अंग्रेजी सीखना चाहती थीं। यह फिल्म 5 अक्टूबर 2012 को रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म में आदिल हुसैन, सुमीत व्यास, प्रिया आनंद, सुलभा देशपांडे और फ्रांसीसी अभिनेता मेहदी नेब्बू भी हैं।

ऐसे हुई थी श्रीदेवी की मौत   

श्रीदेवी की मौत आज भी उनके फैन्स के लिए एक पहेली ही है। बता दें कि श्रीदेवी 24 फरवरी, 2018 को दुबई के जेडब्ल्यू मैरियट में मृत पाई गई थीं। श्रीदेवी दुबई में अपने परिवार के साथ अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने गई थीं। लेकिन वहां से केवल उनकी डेड बॉडी ही वापिस आई थी। उनकी मौत की खबर से पूरे देश में मातम का माहौल छा गया था।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...