अच्छी-बुरी खबर

ऑन स्टेज

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त जेल से रिहा होने के बाद अपनी अधूरी पड़ी
फिल्म को पूरा करने में लग गए हैं। वो अपनी फिल्म ‘सड़क की रीमेक में
महारानी का किरदार निभाना चाहते थे। सिर्फ इतना ही नहीं अपनी और पूजा
की जगह दो नए कलाकारों को लांच करने की उनकी योजना थी, पर महेश और मुकेश भट्ट से रीमेक की डील नहीं हो पाई, जिसके चलते यह सपना अधूरा ही रह गया। पर अब संजय उसी मिजाज और टक्कर वाली फिल्म करने के लिए हॉलीवुड की ही एक सफल कहानी का हिंदी वर्जन ला रहे हैं। ये डेंजल वॉशिंगटन स्टारर द इक्वलाइजर की रीमेक होगी। यह फिल्म उनके दिल के बेहद करीब थी। जल्द ही वे इसकी शूटिंग शुरू करेंगे। इसके अलावा वो दो फिल्में लॉक भी कर चुके हैं। निर्माता विधु विनोद चोपड़ा ने उनके लिए कहानी तैयार की है। नाम है मार्को दाद। सूत्रों के अनुसार विधु इस कहानी का फाइनल ड्राफ्ट लिख रहे हैं।

भाभी जी हो सकती हैं रिप्लेस

आजकल हर कोई भाभी जी का दीवाना है। पर भाभी जी के फैन के
लिए एक निराशाजनक खबर है, कि भाभी जी हो सकती हैं रिप्लेस। इस
रिप्लेसमेंट की वजह है उनके नखरे। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने अपनी
फीस बढ़ाने के लिए भी बोला है। पर इस बारे में भाभी जी का कहना है
कि अगर टीम मेरा रिप्लेसमेंट ढूंढ़ रही है तो बिल्कुल ढूंढ़ ले। शो मस्ट गो
ऑन। मेरा ये पहला शो नहीं है जो हिट है। सही पकड़े हैं, लाइन मेरी है
और मैं अपने साथ ये लाइन भी लेकर जाऊंगी। उसके बाद मैं इसके
राइटस भी मांगूगी। ये लोग ऐसा इसलिए कर रहे हैं कि मैं डर जाऊं, पर
मैं ऐसी फालूती शर्ते बिल्कुल भी नहीं मानंूगी और बाकी, जो उन्हें करना
है, कर लें।

ओ माई गॉड…

करीना, इतना समय क्यूं लगा रही हो किस करने में, अगर किस करना है तो जल्दी करो। ऐसा मुंह बनाकर कब तक खड़ी रहोगी। तुमको नहीं पता कि आर्टिफिशयल हंसी से मेरे मुंह में कितना दर्द हो रहा है।

मैं तो एकदम मस्त हूं…
विपाशा, शादी न करके। वैसे भी शादी करके कौन सुखी है। हर कोई पछता रहा है। इसलिए तो मैंने शादी से तौबा कर ली है। हां, अगर कोई ठीक-ठाक मिल गया, तब देखेंगे कि क्या करना है।

एक्ट्रेस दीपशिखा ने पति के
खिलाफ शिकायत दर्ज की

बिग बॉस सीजन 8 की कंटेस्टेंट रहीं दीपशिखा नागपाल ने एक्स हसबैंड केशव अरोड़ा के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत की है। दीपशिखा ने बताया कि केशव उनके पास आए और पैसे मांगने लगे। लेकिन जब उन्होंने इनकार कर दिया तो केशव ने उन्हें इतना मारा कि वे ठीक से बोल भी नहीं पा रही हैं। उन्होंने कहा कि मैं जब केशव के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने वहां गई तो वहां कहा गया कि यह एनसी यानी असंज्ञेय अपराध है लेकिन फिर भी वे एफआईआर दर्ज कराना चाहती हैं।

लाफ्टर चैलेंज के कॉमेडियन
रहमान खान पर रेप का आरोप

द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज 3 मैड इन इंडिया और कॉमेडी सर्कस जैसे शोज में नजर आ चुके कॉमेडियन रहमान खान को रेप केस में गिरफ्तार किया गया है। खबरों के मुताबिक मुंबई की रहने वाली 30 वर्षीय एक महिला ने रहमान के खिलाफ सांताक्रूज पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसी के चलते उन्हें गिरफ्तार किया गया। करीब एक साल पहले रहमान वीचैट के जरिए महिला के करीब आए। जब दोनों में दोस्ती हो गई तो रहमान ने उस महिला से 2 लाख रुपये लोन के तौर पर लिए। जब महिला ने उधार दिए पैसे वापस मांगे तो रहमान ने उसे वसई के एक होटल में बुलाया और कथित तौर पर रेप किया।

जिस्म-3 में दिखेंगे जैकी श्रॉफ

खबरों के मुताबिक पता चला है कि महेश भट्ट कैंप की सफल फ्रैंचाइज जिस्म की तीसरी फिल्म में जैकी श्रॉफ भी अहम भूमिका में होंगे। इस फिल्म की स्क्रिह्रश्वट तैयार है, जिसे फाइनल टच दिया जा रहा है। कहानी में तीन पुरुष किरदार होंगे- 20, 30 और 50 आयुवर्ग के। जैकी इसमें सबसे उम्रदराज
व्यक्ति की भूमिका में होंगे। इस फिल्म का निर्देशन पूजा भट्ट कर रही हैं। पूजा भट्ट इस रोल के लिए किसी आकर्षक पर्सनैलिटी को चाहती थीं, जिसमें उन्हें जैकी श्रॉफ परफेक्ट लगे। उन्होंने ही जैकी श्रॉफ को कास्ट किया है।

बहन पर फिल्म बनाएंगी
कंगना रनोट

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट ने एसिड अटैक की शिकार अपनी बड़ी बहन रंगोली पर एक फिल्म बनाने के संकेत दिए हैं। इस बारे में उन्होंने रंगोली से बात भी की है। आपको बता दें कि इसमें कंगना खुद लीड रोल करेंगी। कंगना ने बताया कि जब मैंने रंगोली को इस बारे में बताया कि मैं उसके जीवन पर एक फिल्म बनाना चाहती हूं और लीड रोल मैं खुद करना चाहती हूं तो वह हंसते हुए बोली कि यह फिल्म जरूर सुपर क्लास फ्लाप होगी।