Hollywood Movies Copied: बॉलीवुड फिल्में दर्शकों के मनोरंजन के लिए बनाई जाती हैं। लेकिन किसी भी फिल्म की सफलता मुख्य रूप से उसकी कहानी पर निर्भर करती है। ऐसी कई फिल्में होती हैं, जिनकी कहानी दमदार होती है और बिना किसी बिग स्टार के भी वे फिल्में हिट हो जाती हैं। अमूमन जब हमें किसी फिल्म की कहानी अच्छी लगती है तो हम मेकर्स की तारीफ करते हैं। हालांकि, यह जरूरी नहीं है कि हर बार ओरिजिनल स्टोरी पर ही काम किया जाए। ऐसी कई फिल्में होती हैं, जिनकी कहानी अन्य भाषाओं की फिल्मों से इंस्पायर होती है।
इतना ही नहीं, कुछ फिल्मों की कहानी को तो पूरी तरह से कॉपी किया गया। जी हां, बॉलीवुड की ऐसी कई फिल्में हैं, जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया। इन फिल्मों की कहानी को हॉलीवुड से कॉपी किया गया। तो चलिए जानते हैं इन मूवीज के बारे में-
Hollywood Movies Copied: 1) जो जीता वही सिकंदर
जो जीता वही सिकंदर को आमिर खान की बेस्ट फिल्मों में से एक माना जाता है। यह एक ऐसी मूवी है, जिसने आमिर खान के करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। इस फिल्म को सिर्फ हिन्दी ही नहीं, बल्कि तेलुगु और कई अन्य भाषाओं में भी बनाया गया था। हालांकि, आमिर खान की यह सुपरहिट मूवी अंग्रेजी फिल्ममेकर पीटर येट्स की 1979 की फिल्म ब्रेकिंग अवे से प्रेरित थी। हालांकि, जो जीता वही सिकंदर फिल्म में कई अंतर थे, लेकिन फिर भी दोनों फिल्मों का प्लॉट लगभग एक जैसा है।
2) बैंग बैंग
बैंग बैंग फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी। यह एक एक्शन थ्रिलर मूवी थी, जिसमें ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ मेन लीड में नजर आए थे। यह फिल्म साल 2014 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों में से एक बनी थी। हालांकि, यह मूवी टॉम क्रूज और कैमरून डायज स्टारर नाइट एंड डे की ऑफिशियल रीमेक थी। यह दोनों फिल्में जो एक गुप्त एजेंट और एक सिविलियन के इर्द-गिर्द घूमती हैं। फिल्म के एक्शन सीन को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था।
3) सट्टे पे सट्टा
साल 1982 में रिलीज हुई थी फिल्म सत्ते पे सत्ता। जिसमें अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी बतौर कपल नजर आए थे। यह एक एक्शन कॉमेडी-ड्रामा मूवी थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। यह यह फिल्म सात भाइयों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने बड़े भाई की पत्नी से जीवन के बेसिक एटिकेट्स सीखते हैं। यह 1954 की हॉलीवुड फिल्म सेवन ब्राइड्स फॉर सेवन ब्रदर्स का रूपांतरण है।
4) कांटे
कांटे फिल्म को संजय गुप्ता द्वारा बनाया गया था। यह एक मल्टीस्टारर मूवी थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। यह फिल्म क्वेंटिन टारनटिनो की मल्टी-स्टारर रिजर्वायर डॉग्स से काफी प्रेरित थी। दोनों फिल्मों की कहानी एक जैसी थी। बॉलीवुड फिल्म कांटे में संजय दत्त, अमिताभ बच्चन, सुनील शेट्टी, महेश मांजरेकर, लकी अली और कुमार गौरव ने अपने दमदार अभिनय से हर किसी को हैरान कर दिया।
5) मर्डर
साल 2004 में मर्डर मूवी रिलीज हुई थी और फिल्म के रिलीज होते ही इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत सुपरस्टार बन गए थे। इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत के लव सीन्स उस समय काफी चर्चा में रहे थे। यह एक थ्रिलर मर्डर मूवी थी, जिसे हॉलीवुड फिल्म अनफेथफुल से कॉपी किया गया था। हॉलीवुड मूवी में रिचर्ड गेरे, डायने लेन और ओलिवियर मार्टिनेज मुख्य भूमिकाओं में थे और फिल्म ने अच्छा कारोबार किया था। वहीं, बॉलीवुड फिल्म मर्डर ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। यहां तक कि मर्डर की सफलता के बाद मेकर्स ने फिल्म की फ्रेंचाइजी को भी रिलीज किया।
6) वी आर फैमिली
करीना कपूर खान और काजोल ने फिल्म कभी खुशी कभी ग़म में साथ काम किया था और वे उस फिल्म में बहनें बनी थीं। इसके बाद, ये दोनों अदाकाराएं वी आर फैमिली मूवी में साथ नजर आई थीं। इस फिल्म को करण जौहर ने बनाया था। हालांकि, यह मूवी हॉलीवुड फिल्म स्टेपमॉम का एक रूपांतरण थी। इस हॉलीवुड मूवी में जूलिया रॉबर्ट्स और सुसान सारंडन ने काम किया था। इन दोनों ही फिल्मों का प्लॉट लगभग एकसमान था। लेकिन बॉलीवुड मूवी उतनी सफल नहीं हो पाई, जबकि इसका हॉलीवुड वर्जन काफी पसंद किया गया था।
7) गजनी
साल 2008 में आमिर खान की फिल्म गजनी रिलीज हुई थी। आमिर खान के साथ असिन मेन लीड में नजर आई थी, जबकि प्रदीप राम सिंह रावत ने गजनी का नेगेटिव रोल प्ले किया था। इस फिल्म के रिलीज होते के साथ सुपरहिट हो गई थी। हालांकि, आमिर खान की यह फिल्म क्रिस्टोफर नोलन की साल 2000 की प्रसिद्ध फिल्म मेमेंटो की कॉपी थी।
8) पार्टनर
पार्टनर में सलमान खान और गोविंदा दोनों की कॉमिक टाइमिंग को बेहद पसंद किया गया था। यह एक लाइट मूवी है, जो दर्शकों को गुदगुदाने पर मजबूर करती है। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। लेकिन इस फिल्म को विल स्मिथ स्टारर फ्लिक हिच से कॉपी किया गया था।
9) मुन्ना भाई एमबीबीएस
संजय दत्त स्टारर फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस दिसंबर 2003 में रिली हुई थी। इस फिल्म ने संजय दत्त की इमेज को पूरी तरह बदल दिया। साथ ही, सुनील दत्त का पिता के किरदार में नजर आना दर्शकों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं था। यह फिल्म रिलीज के बाद सुपरहिट साबित हुई थी। साथ ही, इसके बाद इसकी फ्रेंजाइजी के तौर पर लगे रहो मुन्नाभाई भी रिलीज हुई और दर्शकों ने इसे भी बहुत प्यार दिया। हालांकि, बहुत कम लोगों को यह पता है कि यह फिल्म अंग्रेजी फिल्म पैच एडम्स से कॉपी की गई थी।
