विंटर आने वाली है और फैशन ट्रैंड में भी कई बदलाव आएंगे। तो आपको बता दें अगर आप अपने आप को फैशन वर्ल्ड में बनी रहना चाहती हैं तो अपने वोडरोप में चेक पैंटसूट एड कर लीजिए। क्योंकि यह काफी ट्रैंड में बना हुआ है।
सेलिब्रिटिज भी चेक पैंटसूट को खूब पसंद करते नजर आ रहे हैं। तो इस सीजन आप भी चेक वाले पैंटसूट ट्राई कर सकते हैं। देखिए बॉलीवुड सिलेब्स ने कैसे कैरी किया है चेक पैंटसूट स्टाइलिश अंदाज में-
अनुष्का शर्मा ने हाल ही में अपने गुच्ची पैंटसूट से सबका दिल जीत चुकी हैं, यह उन्होंने एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान रेड कार्पेट पर पहना था।
सोनाक्षी सिन्हा का ये येलो ब्लू चेक पैंटसूट्स में पर भी नजर डालिए। जिसे रणवीर सिंह के सूट से कंपेयर किया गया था। बॉलिवुड सिलेब्स अक्सर अपने काउंटरपार्ट्स के साथ ट्विनिंग करते हुए या उनके आउटफिट्स कॉपी करते दिखाई देते हैं।
रणवीर ने इस सूट के साथ वाइट शर्ट, ब्लू टाई, ब्लू पॉकेट स्क्वॉयर और येलो टिंटेड सनग्लासेज पहने हैं।
View this post on Instagram
पोलो नेक टी-शर्ट के साथ प्रियंका चोपड़ा जोनस का यह ग्रे पैंटसूट भी काफी स्टाइलिश दिख रहा है।
दीपिका पादुकोण ने अपने चेक पैंटसूट को रेट्रो ट्विस्ट दिया है। उनके ट्राउजर्स फ्लेयर्ड हैं और इसके साथ ओवरलैपिंग जैकेड के साथ उन्होंने राउंड ग्लासेज पहने हैं। यहां आप ले सकते हैं आइडिया कि आपकी वॉरड्रोब में क्या फिट होगा।
View this post on Instagram
करिश्मा कपूर का यह पैंटसूट आप ऑफिस से लेकर आउटिंग तक कहीं भी पहन सकती हैं।
कृति सैनन भी वाइट पैंटसूट में काफी अट्रैक्टिव दिख रही हैं।
