पादुकोण का नाम बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में आता है। दीपिका की स्टाइल हो या हो एक्टिंग वे हर मामले में हमेशा आगे रहती है। गर्ल्स को दीपिका का ड्रेसिंग सेंस भी काफी पसंद आता है। दीपिका का हर ऑउटफिट सबसे यूनिक और खूबसूरत होता है। वहीं दीपिका हमेशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है वे सोशल मीडिया के द्वारा अपने फैंस से काफी कनेक्टेड भी रहती है। गर्मी के मौसम में ज्यादातर एक्ट्रेस बिकनी में फोटोशूट कराना पसंद करते हैं या अंडरवाटर फोटोशूट करवाना पसंद करते है। लेकिन हमारी मस्तानी थोड़ी अलग है दीपिका समर में अलग ही ऑउटफिट में नजर आती है। आज हम आपको दीपिका के कुछ समर लुक के बारे में बताएंगे।

 

ब्लू अटायर

दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपने सोशल दीपिका मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर इस फोटोशूट की फोटोज शेयर की थी। फोटोज में वे ब्लू अटायर में नजर आ रही है दीपिका ने स्काई ब्लू कलर की ड्रेस पहनी हुई है और साथ में रॉयल बिलू कलर का जैकेट भी कैरी की है। इस ब्यूटीफुल ऑउटफिट के साथ दीपिका ने रॉयल ब्लू कलर की हाई हील्स भी पहनी हुई है। दीपिका का यह समर लुक उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।

 

जींस टी-शर्ट

समर के लिए सबसे कम्फ़र्टेबल ऑउटफिट होता है जींस टी-शर्ट। ये ऑउटफिट हर लड़की को पसंद आता है। वहीं समर के लिए दीपिका भी यही ऑउटफिट ज्यादा प्रिफर करती है। दीपिका ने सिंपल ब्लू डेनिम जीन्स के साथ फोल्डेड स्लीव्स की वाइट टी-शर्ट कैरी की है।

 

फ्लावर प्रिंट

गर्मियों में सबसे ज्यादा फ्लावर प्रिंट चलन में रहता है। दीपिका की “यह जवानी है दीवानी” मूवी को तो 8 साल हो चुके है लेकिन दीपिका का यह फ्लावर वाला यह ऑउटफिट अभी भी लड़कियों को काफी पसंद आता है। समर के समय ज्यादातर लड़किया फ्लावर प्रिंट की पहनना पसंद करती है और साथ में स्लीवलेस और सॉर्ट ड्रेसेस भी काफी चलन में रहती है।

 

शीर ऑउटफिट

वाइट कलर समर के समय आँखों को काफी ठंडक पहुंचता है। वही दीपिका के इस ऑउटफिट की बात की जाए तो यह ऑउटफिट समर के लिए परफेक्ट है। शी थ्रू शर्ट और सेल्फ डीटेलिंग वाले फैब्रिक की व्हाइट पैंट में दीपिका पादुकोन बेहद कूल नजर आ रही है और उनके मेकअप ने उन्हें एक हॉट लुक का तड़का दिया है। आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण की यह ड्रेस philosophyofficial फैशन ब्रांड की है। दीपिका ने इस ब्यूटीफुल वाइट ऑउटफिट के साथ हाई हील कैरी की है। और गले में एक गोल्डन पेन्डेन्ट भी इस ऑउटफिट को क्लासी लुक दे रहा है।

 

नेट फ्रॉक

समर टाइम में ऑउटफिट का फैब्रिक जितना हल्का हो उतना ही कम्फ़र्टेबल फील देता है। वही अगर बात की जाए दीपिका के इस ऑउटफिट की तो मस्तानी ने एक नेट ब्लैक फ्रॉक पहनी हुई है। इसे हाईलाइट करने के लिए इसकी नेकलाइन पर डिफ्रेंट कलर का यूज किया गया है। दीपिका ने इस ड्रेस के साथ ओवर साइज ब्लैक शूज पहने है। जो उनके लुक का अट्रैक्शन प्वाइंट भी हैं। आपको बता दें कि, स्ट्रेप वाली यह फ्रॉक अनईवेन हेमलान स्टाइल की है। साथ ही दीपिका ने हाइलाइटेड ग्रीन कलर का बैग भी कैरी किया है और वैसे ही कलर के सनग्लासेस भी लगाए है। जो इस लुक को पूरा समर लुक दे रहा है।

 

ब्लू पैंट सूट

पेंटसूट का फैशन एक बार फिर शुरू हो गया है और दीपिका भी इस फैशन के चलन में शामिल है। पैंटसूट आपको एक कैसुअल लुक देता है। ब्लू एंड व्हाइट स्ट्राइप्स वालें पैंट सूट में दीपिका काफी हॉट लग रही है। इसके साथ ही उन्होंने ऑरेंज सैंडल्स पहने हुए है जो उनके लुक को और भी ट्रेंडी बना रहा है। आपको बता दें कि, मस्तानी का यह पैंट सूट loewe फैशन ब्रांड का है। समर टाइम में किसी कैसुअल मीटिंग के लिए दीपिका का यह लुक बिल्कुल परफेक्ट है।

 

चेकर्ड सूट

दीपिका को चेकर्ड सूट काफी पसंद है, अक्सर दीपिका को चेकर्ड सूट में कई जगहों पर स्पॉट किया गया है। चेकर्ड सूट को दीपिका एयरपोर्ट पर भी कैरी करते हुए नजर आई थी। वहीं इस चेकर्ड सूट के लुक में दीपिका सबका दिल जीत लेती है। चेकर्ड सूट के साथ दीपिका ने ओपन हेयर रखे है और लॉन्ग इयररिंग्स कैरी किये है। जो की बहुत क्लासी लुक दे रहा है।

 

यह भी पढ़े। 
फैशन संबंधी हमारे सुझाव आपको कैसे लगे? अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें। आप फैशन संबंधी टिप्स व ट्रेंड्स भी हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com