बालाजी टेलीफिल्म्स की आगामी फिल्म अजहर का प्रमोशन जोर-शोर से चल रहा है और सब टीवी के लोकप्रिय एलियन कॉमेडी शो बड़ी दूर से आये हैं के सेट पर फिल्म के कलाकार खेल -खेल में प्रमोशन करते नजर आए। दर्शकों में काफी लोकप्रिय इस शो के घोटाला परिवार को इमरान हाशमी से क्रिकेट के कुछ सबक सीखने को मिलेंगे। इमरान अपनी आगामी फिल्म अजहर में मशहूर क्रिकेटर अजहरुद्दीन की भूमिका निभाते नजर आयेंगे।

घोटाला परिवार को आगामी इंटर कॉलोनी स्पोर्ट्स टूर्नामेंट की तैयारी करते हुये दिखाया जायेगा जहां उनके क्रिकेट का अभ्यास करते समय इमरान हाशमी शो में एंट्री करेंगे। घोटाला परिवार के सदस्य एलियन हैं और उन्हें क्रिकेट के खेल की जानकारी नहीं है, वे गेम की प्रैक्टिस करने के लिए अनुभवी क्रिकेट बॉल से लेकर फुटबॉल तक सभी प्रकार की गेंदों से घिर जाते हैं।

क्रिकेट खेलने के लिए किस बॉल का इस्तेमाल करना चाहिये, उन्हें इसकी कतई जानकारी नहीं है। उनकी इस परेशानी को भांपकर इमरान मदद के लिए जाते हैं और उन्हें गेम सिखाते हैं। रूपाली से बात करने पर उन्होंने कहा कि, ‘‘बड़ी दूर से आये हैं के सेट पर इमरान हाशमी का आना शानदार है। हमने उनके साथ शूटिंग करने के दौरान खूब मजा किया और यह काफी बेहतरीन अनुभव था।
खैर, हमें उम्मीद है कि अजहर यानी इमरान द्वारा दिये गये टिप्स उन्हें इंटर कॉलोनी टूर्नामेंट जीतने में मदद करेंगें पर ये जानने के लिए तो शो देखना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें-
बिना किसी रिटर्न के सबसे प्यार करो-शिल्पा शिरोड़कर
अब अनीता भाभीजी के पति की जगह लेगा कोई और
पानी से निखारें अपनी खूबसूरती, जानिए कैसे
तस्वीरों में देखिए बिपाशा-करन का हनीमून
महज 22 साल की उम्र में टीना ने किया आईएएस टॉप
आप हमें फेसबुक, ट्विटर और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
