अपने बेहतरीन सीरियल्स, खासतौर से पाकिस्तान के शोज़ के लिए जाना जाने वाला प्रीमियम चैनल ज़िन्दगी अब अपने कंटेन्ट में बदलाव कर रहा है। 3 अक्टूबर से जिंन्दगी चैनल पर नई कहानियां दिखाई जाएंगी। इन कहानियों में दुनियाभर के बेहतरीन टीवी शोज़ व भारतीय शो शामिल होंगे। चैनल के प्रमुख शोज़ में लिटिल लॉर्ड (तुर्की), फातमागुल (तुर्की), टीवी के उस पार, ख्वाबों की ज़मीन पर, अगर तुम साथ हो, तेरी मेरी जोड़ी शामिल है।
गौरतलब है, इस बार जी चैनल ने जिंदगी पर दिखाए जाने वाले सभी पाकिस्तान के शो पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस बारे में ज़ी मीडिया व एस्सेल ग्रूप के अध्यक्ष डॉ. सुभाष चंद्रा का कहना है कि पाकिस्तान से आए कलाकारों को हमारे देश में न सिर्फ शोहरत मिली है, उन्होंने यहां पैसे भी कमाए हैं, फिर भी उन्हें ये नहीं लगता कि वो एक बार भी ये कहें कि वो ऐसे आतंकी हमलों की वो निंदा करते हैं। हमारे प्यार के बदले में यदि पाकिस्तान ऊरी अटैक करता है, तो हमारे लिए भी देश का सम्मान पहले है। इसी बातचीत के दौरान जब ये पूछा गया कि आखिर आतंकवादी गतिविधियों का खामियाजा पाकिस्तान के कलाकार या इंडियन व्यूर्स को क्यों भरना पड़े, इस पर प्रेस कॉन्फरेंस में मौजूद एक्टर व निर्माता अनुपन खेर ने कहा कि हर एक्टर को ये जिम्मेदारी लेनी ही चाहिए कि वो जहां काम कर रहा है, वहां के लोगों के प्रति संवेदनशीलता रखें।
अनुपम खेर द्वारा निर्मित शो, ख्वाबों की ज़मान पर 3 अक्टूबर से ज़िन्दगी पर देखा जा सकेगा।
बता दें कि चैनल ने फेरिहा की सफलता के बाद से डब किए हुए कंटेन्ट को बढ़ाने का निर्णय लिया है और इसके लिए खासतौर से कास्ट का चयन किया जाता है। ज़ी एंटरटेनमेंट के मुख्य व्यवसायिक अधिकारी, श्री सुनिल बुच कहते हैं ज़िन्दगी की शुरूआत दुनिया भर के बेहतरीन शो को भारतीय टेलीविज़न तक लाने के वायदे के साथ की गई थी। हिंदुस्तान, इटली, तुर्की, स्पेन, लैटिन अमेरिका, कोरिया जैसै देशों की चुनिंदा कहानियां चैनल पर दिखाई जाएंगी। इतना ही नहीं चैनल पर प्रत्येक रविवार ऐसे हिंदी फिल्मों को दिखाया जाएगा जो अपने ट्रीटमेंट, कहानी आदि के लिए आज भी याद किए जाते हैं।
ये भी पढ़े-
दिव्या दत्ता ने डर कर नहीं, डट कर किया था छेड़छाड़ का सामना
अपनी ही फिल्म को देखने के लिए बेताब हैं धोनी
इस हॉलीवुड एक्टर पर आया देशी गर्ल प्रियंका का दिल
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
