टीवी पर एक समय था जब रामायण को देखते समय लोग जैसे ही राम या सीता जी परदे पर आते थे, तो उन्हें हाथ जोड़कर प्रणाम करते थे। और आज की रामायण का तो नाम ही बदल गया है। रामायण की जगह हो गया है ”सिया के राम सीता की नज़र से रामायण ”. वैसे अच्छा भी है मॉर्डन ज़माने में कुछ लोगो को पुराने तरीके से दिखाई गयी चीज़े पसंद नहीं आती इसीलिए अब रामायण को भी अलग अन्दाज़ में पेश किया गया है।16 नवंबर को स्टार प्लस पर शुरू हुए सिया के राम शो ने इन दो महीनो में दर्शको के बीच अपनी अच्छी पकड़ बना ली है।

लोगो को इस शो में दिखाए गए नए कॉस्ट्यूम्स, ज्वेलरी, लोकेशन-सेट्स पसंद आ रहे है। सीता की नज़र से रामायण ये शो की खासियत है, जो इससे पहले दिखाई गयी सभी रामायण से अलग बनाती है। इस समय इस शो में अहिल्या वध की कहानी चल रही थी और अब चलेगा सीता जी का स्वयंवर। माना ये शो लोकप्रिय हो रहा है पर इसका ये मतलब नहीं की स्वयम्बर को 10 दिनों तक लम्बा खींचा जाये। ध्यान रहे कि कही लोग इतना लम्बा स्वयंवर देखकर बोर हो जाये और चैनल बदलकर कुछ और न देखने लगे।
सुपरफास्ट खबरे –
1- कल बिग बॉस से एलिमिनेट हुए नूरा फतेही और सुयश राज।

2 -अगर आप किसी भी कारन से बिग बॉस के एपिसोड नहीं देख पाये है तो अब अप्प सरे ऐपीसोड देख सकते है बस क्लिक कीजिये इस लिंक पर bit.ly/BB9_FullEpisodes। वाह क्या बात है इनका बस चले तो ये इस तरह के लिंक बनाकर बेचारे डिजिटल सेट टॉप बॉक्स रिकॉर्डर की तो बजा देंगे।

3- सुमित संभाल लेगा में इस हफ्ते देखने मिलेगा नया धमाल तो इन्तजार कीजिये अगले एपिसोड्स का।
