बाॅलीवुड हिरोईन प्रियंका चोपड़ा भी इन्हीं में से एक हैं। आजकल प्रियंका की फिल्म से ज्यादा उनके रिलेशनशिप की चर्चा का शोर हर जगह है। हाल ही में प्रियंका और निक जोंस ने इंगेजमेंट की है और खबरों की मानें तो जल्द ही प्रियंका और निक जोंस शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वैसे तो हर सेलेब्स की शादी होती है लेकिन प्रियंका और उनके ब्वाॅयफ्रेंड निक जोंस की शादी की खबर इसलिये ज्यादा खबरों में है क्योंकि निक प्रिंयका से उम्र में 10 साल छोटे है। वैसे इन दोनों को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि प्यार उम्र देख कर नहीं किया जाता ,प्यार तो बस हो जाता है। आखिर क्यों लड़कियों को अपनी उम्र से छोटे लड़के पसंद आते हैं, लड़कों की कौन सी अदा पर वह फिदा हो जाती हैं और उन्हें अपना लाइफ पार्टनर बना लेती हैं, आखिर क्या है इसके पीछे का राज आईये जानें-
रोमांस रहता है हमेशा जवा
अक्सर देखा गया है कि अगर लड़की का लाइफ पाटर्नर उसकी उम्र से बड़ा होता है तो शादी के एक वक्त के बाद उनके बीच का रोमांस फीका पड़ जाता है जबकि उम्र में छोटे लाइफ पाटर्नर के साथ ऐसा नहीं होता है। ऐसे रिश्ते में उनका आपस में रोमांस हमेशा जवा रहता है। लड़के की उम्र छोटी होने से वह हमेशा अपने नाॅटी शरारतों अपने पाटर्नर को खुश रखता है।
पूरा मिलता है सपोर्ट
जिन लड़कियों के पाटर्नर उम्र में छोटे होते है वे अपनी पाटर्नर का खुल कर पूरा सपोर्ट करते हैं। इसकी वजह यह भी है कि लड़कियां उनसे उम्र में बड़ी होने के कारण ज्यादा अनुभवी होती हैं, चाहे पर्सनल लाइफ हो या प्रोफेशनल लाइफ लड़कियंा ज्यादातर मामलों में उनसे अनुभवी होती हैं और इसी कारण उनके पाटर्नर उनका हर बात में सपोर्ट करते हैं। इतना ही नहीं लड़कियों के पास ज्यादा अनुभव होने से वह अपने अनुभव को अपने लाइफ पार्टनर के साथ शेयर भी करती हैं और उनके करियर को आगे बढ़ाने में मदद भी करती हैं।
रहते है फिट और गुडलुकिंग
हर लड़की चाहती है कि उसका लाइफ पाटर्नर सबसे फिट और गुडलुकिंग हो ताकि वह जहां भी जाये सब उसे ही देखते रह जाये और इसलिये यह भी एक वजह है कि लड़कियां अपने से कम उम्र के लड़को को लाइफ पाटर्नर बनाना पसंद करती हैं।
सेक्स करने में ज्यादा कफर्टेबल
कम उम्र के पार्टनर के साथ लड़कियां सेक्स करने में ज्यादा कफर्टेबल महसूस करती हैं। यही नहीं ज्यादातर कम उम्र वाले लाइफ पाटर्नर को अपने पाटर्नर के साथ सेक्स में कई तरह के एक्सपेरिमेंट करना पसंद होता है और वे स्वभाव से रोमांटिक भी ज्यादा होते हैं और यही बात लड़कियों को आकर्षित करती हैं। एक बात यह भी है कि कम उम्र के लड़के साथ शारीरिक संबंध बनाने में कोई नुकसान भी नहीं होता है।
नहीं होता उम्र का एहसास
अगर लड़की का लाइफ पाटर्नर उम्र में छोटा है तो उसके साथ रहते हुये वे उन्हें कभी भी अपनी बढ़ती उम्र का एहसास नहीं होता है। अपने लाइफ पाटर्नर के साथ रहकर वे खुद को काफी एक्टिव और स्पोर्टी महसूस करती हैं। लड़के की उम्र छोटी होने से वह हमेशा अपनी पाटर्नर को हर काम के लिये प्रेरित करता रहता है और ये बात हर लडकी पसंद होती है कि उनका लाइफ पाटर्नर उन्हें हमेशा आगे बढ़ने के लिये प्रेरित करे। ऐसे लड़कों के साथ रहने पर लड़कियंा हमेशा खुद को एक्टिव और स्पोर्टी महसूस करती हैं।
ये भी पढ़ें
जब अभिषेक ने बताया की ऐश और आराध्या में कौन है ज्यादा डिमांडिंग
ऐश्वर्या के इस बटरफ्लाई ड्रेस को तैयार करने में 3000 घंटे लगे थे
