कॉलेज जाना हो तो जींस—टॉप, आॅफिस जाना हो तो जींस—शर्ट, नेबर्स के यहां जाना हो तो जींस विद कुर्ता, दोस्तों के साथ मौज—मस्ती के लिए जाना हो तो जींस विद क्रॉप टॉप! लगभग यह होता है हर लड़की के साथ। जब हमें कोई और आउटफिट सूट नहीं करता है तो केवल जींस ही है जो मुश्किल घड़ी में काम आता है। फिर चाहे तो इसके साथ कुर्ता पहने या टॉप!

शायद ही कोई लड़की हो जिसे जींस पहनना कंफर्ट न लगता हो। सफर हो या पार्टी, कॉलेज हो या शॉपिंग हर जगह लड़कियां इस कॉमन आउटफिट में नजर आ ही जाती हैं। अब सवाल उठता है कि यदि सब एक जैसे जींस ही पहनती हैं तो उसमें अलग कैसे दिखा जाए? क्या केवल टॉप चेंज करने से आप स्टाइलिश लग सकती हैं? या कोई और भी तरीका है!

हम आपको बताते हैं वो तरीके जो अक्सर स्टार्स फॉलो करते हैं, इसलिए उनके साधारण से दिखने वाले जींस भी स्टाइलिश नजर आते हैं।

फैशन में लौटा बेल बॉटम जींस

इन दिनों कलर्ड जींस, मंकी वॉश और रिब्ड जींस का फैशन नहीं है। एक वक्त था जब गल्र्स बेल बॉटम जींस पहनना पसंद करती थीं, लेकिन अब नैरो बॉटम कैरी करना डिमांड में है। पर यदि आप हटकर दिखना चाहती हैं तो बेल बॉटम ट्रेंड को फॉलो करने में कोई गुरेज नहीं है। यह नैरो से ज्यादा कम्फर्ट होते हैं।

इन्हें आप पैंट स्टाइल में लांग कुर्ते के साथ भी कैरी कर सकती हैं। कुर्ते के पीछे से यह जींस बिल्कुल हैरम स्टाइल में नजर आएंगे. बस इन पर झालर वाले या लूज क्रॉप टॉप पहनने की गलती न करें, क्योंकि यह कॉफी आॅड लगेगा। साथ ही इससे आपका परफेक्ट फिगर शेप भी नहीं दिखेगा।

पुराने जींस को करें एम्ब्रॉएडर्ड

आज से कुछ साल पहले एम्ब्रॉएडर्ड का काफी चलन था। हालांकि एम्ब्रॉएडर्ड को देसी लिबासों पर ज्यादा देखा जाता था। जैसे सूट, साडी या शॉल आदि. अब एम्ब्रॉएडर्ड करवाने का तरीका कुछ बदल गया है। यदि आप अपने पुराने जींस से बोर हो गईं हैं और फिर भी उसे अलग नहीं कर पा रही हैं तो इसकी जरूरत भी नहीं है।

पुराने जींस को निकालिए और उस पर एम्ब्रॉएडर्ड की शानदार कलाकारी करवाइए। यह कैजुअल लुक के लिए एक दम परफेक्ट है। यदि एम्ब्रॉएडर्ड जींस के साथ कोई सिंपल सा टॉप भी कैरी करेंगी तो वह खूब फबकेगा। किसी गैट टुगेदर, डे-पार्टी या मार्केट घुमने जा रही हैं तो यह बेस्ट आॅप्शन हो सकता है।

फ्लोरल प्रिंट से करें डिजाइन

एम्ब्रॉएडर्ड नहीं करवाना है तो प्रिंट का आॅप्शन बेस्ट रहेगा। इन दिनों सीजन के हिसाब से फ्लोरल प्रिंट काफी पसंद किए जा रहे हैं। चाहें तो कोई टैटू का डिजाइन भी प्रिंट के लिए कॉपी कर सकती हैं। यदि कोई लोगों या स्पेशल कोटेजन मिल जाए तो और अच्छा। इससे न केवल जींस स्टाइलिश लगेगा बल्कि यह आपका मूड और एटीटयूट जज करने में भी मददगार हो सकता है।

जींस के साथ  क्रॉप टॉप और हील्स पहनना बेस्ट होगा। साथ में शोल्डर बैग और सनग्लासेस कैरी करना न भूलें।

जरदोजी से सजे जींस

जरदोजी का काम अब सूट साडी और लहंगों से हटकर जींज पर भी होने लगा है. इस गलतफहमी में न रहें कि जींस पर जरदोजी आॅड लगेगी. आलिया, करीना और मलाइका अरोरा को कई मौकों पर जरदोजी वाली जींस में स्पॉट किया गया है। आप भी अपनी एम्ब्रॉएडर्ड जींस में कुछ सितारे या मोती लगवा कर इसे पार्टीवेयर लुक दे सकती हैं।

ये भी पढ़ें-

हैवी हिप्स वाली महिलाएं पहने इस तरह के आउटफिट्स

स्मार्ट लुक के लिए फॉलो करें 6 ट्रेंडी पैंट कलेक्शन

दिखना है स्टाइलिश तो चूज़ करें ये ट्रेंडी टेसल्स

इन 5 कलेक्शंस से अपनी वॉर्डरोब को बनाइए रिच

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।