आज का दौर सोशल मीडिया का दौर है और आजकल हर इंसान सोशल मीडिया से जुड़ा है। सोशल मीडिया पर हर रोज कोई न कोई अपनी फोटो शेयर करता ही रहता है। सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी भी फोटो होती हैं जो लोगों की पसंदीदा बन जाती हैं। सोशल मीडिया पर देखते-देखते वायरल हो जाती हैं। अब तो सेलिब्रिटी का हॉट दिखना, खूबसूरत लगना सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना हर सितारे के जीवन की आम बात हो गयी हैं पर आज बात हो रही है। टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस कंटेस्टेंट रह चुकी किश्वर मर्चेंट की। किश्वर इन दिनों दुबई में छुट्टियां मना रही हैं और छुट्टियों की फोटो अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं।

रेड बिकनी हुई वाइरल

इंस्टाग्राम पर किश्वर ने एक बिकिनी फोटो शेयर की। इस फोटो पर किश्वर के पति सुयश राय ने एक ऐसा कमेंट किया, जिससे वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। किश्वर ने बिकिनी फोटो को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। इस फोटो में किश्वर ने लाल बिकिनी पहनी है। सुयश ने किश्वर की तारीफ करते हुए गाली का इस्तेमाल किया। सोशल मीडिया यूजर्स को ये कमेंट पसंद नहीं आया। एक यूजर ने लिखा- सुयश राय जो आपने कहा वो बहुत ही घटिया है। अगर आपको उनकी ड्रेस पसंद नहीं है तो उन्हें भले ही रोक लीजिए। लेकिन, इस तरह के कमेंट्स न करें। हालांकि किश्वर ने पति के कमेंट के जवाब में किस वाला इमोटिकॉन इस्तेमाल किया।



बिकनी में पहले भी हुई थी वायरल

किश्वर मर्चेंट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। किश्वर की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोविंग भी है। अपने फैंस के लिए किश्वर अक्सर अपनी पिक्चर्स पोस्ट करती रहती हैं। आप सभी को पता हो कि साल की शुरुआत में किश्वर ने अपनी एक हॉट बिकिनी वाली फ़ोटो पोस्ट कर साल 2018 का वेलकम किया था। अपने दोस्तों के साथ श्रीलंका में न्यू ईयर सेलिब्रेट करने गई किश्वर ने सोशल मीडिया पर अपनी व्हाइट बिकिनी वाली फोटो शेयर की थी जिसे उनके फैंस ने बेहद पसंद किया था। उस फोटो में किश्वर व्हाइट बिकिनी पहने बीच पर लेटी हुई दिखाई दे रही थी।

लव स्टोरी की शुरुआत 

किश्वर और सुयश की लव स्टोरी सीरियल टीवी शो ‘प्यार की एक कहानी’ के सेट से शुरू हुई थी।ये कपल बिग बॉस सीजन 9 में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुआ था। सुयश दो हफ्ते बाद घर से बेघर हो गए थे। वहीं, किश्वर भी ज्यादा दिन नहीं टिक सकी। किश्वर और सुयश ने 6 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। इसके बाद साल 2016 में दोनों ने शादी कर ली थी। किश्वर (मुस्लिम) और सुयश (हिंदू) दोनों अलग धर्म से ताल्लुक रखते हैं। दोनों ने पहले सिंपल कोर्ट मैरिज की थी. किश्वर सुयश से लगभग 8 साल बड़ी है।