Ashutosh Rana Poem: अभिनेता आशुतोष राणा के कायल हैं फैंस। उनकी फिल्मों को बेहद पसंद किया जाता है। संघर्ष ,जानवर , आवारापन , शबनम , शोरगुल और हासिल जैसी कई फिल्में हैं जिनमें आशुतोष राणा नज़र आए और अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया। यही कारण है कि फैंस उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं आशुतोष सिर्फ़ अभिनय में ही रूचि नहीं रखते बल्कि उन्हें लिखने पढ़ने का भी शौक़ है। आशुतोष अक्सर ही अपनी पसंदीदा कविताओं का पाठन करते नज़र आते हैं। तो चलिये जानते हैं सोशल मीडिया पर वायरल उन वीडियो के बारे में जिसमें आशुतोष कविता पाठन करते नज़र आ रहे हैं।
मैं तुझसे प्रीत लगा बैठा
आशुतोष राणा सिर्फ अभिनय ही नहीं बल्कि अपने कविता पाठन के कारण भी प्रसिद्ध है। जब ‘मैं तुझसे प्रीत लगा बैठा’ कविता का पाठन आशुतोष ने किया तब फैंस उनके इस अंदाज़ पर फ़िदा हो गए। इस कविता के रचयिता उदयभानु ‘हंस’ हैं। ये बहुत प्यारी कविता है जिसे आशुतोष ने अपने अंदाज़ में पढ़ा और उनके चाहने वालों ने इसे बहुत पसंद किया।
घर की बुनियादें, दीवारें , बाम ओ दर थे बाबू जी
इस कविता को तो फैंस ने बेहद पसंद किया था। आशुतोष की आवाज़ में ‘घर की बुनियादें , दीवारें बाम ओ दर थे बाबूजी’ ये कविता उनके फैंस को बेहद पसंद आयी। सोशल मीडिया पर इसे बहुत प्यार मिला। फ़ादर्स डे पर तो ये कविता सोशल मीडिया पर छायी हुई थी। इस कविता को मशहूर कवि और आलोक शायर श्रीवास्तव ने लिखा है। इसे सोशल मीडिया पर बहुत शेयर किया जाता है।
बचपन
आशुतोष राणा की कविता ‘बचपन’ को सोशल मीडिया पर बहुत शेयर किया जाता है। ये कविता बहुत पसंद की जाती है। इस कविता के बोल एकदम भावुक कर देते हैं। कविता को पढ़कर आप अपने बचपन के दिनों में खो जाते हैं।
