ashutosh rana
ashutosh rana

Famous Poetry Recitation: सोशल मीडिया के इस दौर में हम कई अच्छी चीज़ों से परिचित होते हैं जो हमें सुकून देती हैं। कोई कुकिंग पसंद करता है तो उसे इससे जुड़े वीडियो पसंद आते हैं तो कोई जिम का दीवाना है तो वो उससे जुड़ी बातें पसंद करेगा इसी तरह कई लोगों को भाती हैं कविताएं, नज़्में। युवाओं में इसे बहुत पसंद किया जाता है। फिर कविताएँ हों या नज़्में व्यक्ति को उसकी रोज़मर्रा की ज़िन्दगी से थोड़ा अलग कर देती हैं वो थोड़ी देर के लिए ही सही थम जाता है और आराम कर लेता है।

इंसान के जज़्बातों को बयां करने में इन विधाओं का बहुत योगदान है। बड़ी से बड़ी बात को आसानी से कह देने का हुनर और कहां। यही कारण है कि कविताएं , ग़ज़लें और नज़्में दिल को ज़िंदा रखती है। आम आदमी के हाल ए दिल को सामने रख देना आम नहीं है, ये काम कविताएं , ग़ज़लें , नज़्में करती हैं बड़े सलीके से। इसलिए तो सोशल मीडिया पर इनके चाहने वाले कम नहीं हैं बल्कि हर दिन इज़ाफ़ा ही होता है। तो चलिए जानते हैं कि सोशल मीडिया पर युवा पीढ़ी किन्हें सुनना पसंद करती है और किसका अंदाज़ ए बयां सबसे अलहदा है।

1) आर जे सायमा

आर जे सायमा की आवाज़ ही नहीं बल्कि उनके अंदाज़ ए बयां को भी सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जाता है। सायमा जिस तरह से किसी कविता या नज़्म को पढ़ती हैं वो बहुत अलग है। उनके पढ़ने एक तरीका बहुत पसंद किया जाता है ऐसा लगता है कि वो कविता या नज़्म को कितनी अच्छी तरह समझ कर समझा रही हैं। जैसे उन्होंने नज़्म या कविता को महसूस किया हो। उनकी इसी ख़ासियत को उनके दर्शक बहुत पसंद करते हैं।

2) संजीव पालीवाल

संजीव पालीवाल अक्सर ट्विटर पर अपने वीडियो शेयर करते रहते हैं जिसमें वो कविता वाचन कर रहे होते हैं। उनके कविता पढ़ने के अंदाज़ को सोशल मीडिया यूज़र्स बहुत पसंद करते हैं। संजीव जिस तरह ठहर कर कविता का पाठ करते हैं वो सबका ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं। उनके वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जाता है।

3) नायाब मिधा

नायाब मिधा को तो आपने सुना होगा उनकी कविता ‘मुस्कुराओ’ सोशल मीडिया यूज़र्स द्वारा बहुत पसंद की गयी थी। उनके कविता पाठन को उनके फैंस बहुत पसंद करते हैं। इसी तरह उनकी कई कविताएं हैं जो उनके फैंस की पहली पसंद है। नायब के कविता पढ़ने के अंदाज़ को उन्हें सुनने वाले बहुत सराहते हैं। उनकी कविता ‘मुस्कुराओ’ ने तो अपनी ओर लोगों को ध्यान ही खींच लिया था और हर किसी के इंस्टाग्राम रील्स में उनकी यही कविता नज़र आती थी। इसी तरह उनकी बहुत सी कविताएं हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

4) आशुतोष राणा

आशुतोष राणा के अंदाज़ ए बयां के तो काइल हैं दर्शक। उनकी कविता पाठन को सोशल मीडिया पर बहुत शेयर किया जाता है। आलोक श्रीवास्तव द्वारा लिखी गयी कविता ‘बाबू जी’ को आशुतोष राणा ने अपने अंदाज़ में पढ़ा है और उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसे बहुत पसंद किया गया था। फादर्स डे पर तो इसे बहुत ज़्यादा शेयर किया जाता है। आशुतोष के कविता वाचन का अंदाज़ उनके फैंस को बहुत पसंद आता है।

5) निधि नरवाल

निधि नरवाल के कविता पाठन को उनके फैंस बहुत पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी कविता पढ़ते हुए वीडियो बहुत वायरल होती है। निधि की कविता ‘कोई तो हो’ को तो बहुत पसंद किया जाता है। उनकी ये कविता बहुत वायरल हुई थी। ये कविता सोशल मीडिया यूज़र्स को बहुत पसंद आयी थी तभी इस कविता को बहुत शेयर किया गया था। इसी तरह निधि नरवाल की कई कविताएं हैं जिन्हें दर्शक बहुत पसंद करते हैं।

सृष्टि मिश्रा, फीचर राइटर हैं , यूं तो लगभग हर विषय पर लिखती हैं लेकिन बॉलीवुड फीचर लेखन उनका प्रिय विषय है। सृष्टि का जन्म उनके ननिहाल फैज़ाबाद में हुआ, पढ़ाई लिखाई दिल्ली में हुई। हिंदी और बांग्ला कहानी और उपन्यास में ख़ास रुचि रखती...