क्या आप ने कभी अपना बेस्ट डेटिंग अनुभव प्राप्त किया है, यदि हां तो हो सकता है आज के हमारे इस आर्टिकल के अनुभवों से आप का अनुभव भी कुछ मिलता जुलता हो। और यदि आप कभी डेट पर नहीं भी गए हैं तो चिंता की कोई बात नहीं है, आप के जीवन में भी जल्द ही कोई न कोई आ जाएगा। तब तक आप अन्य लोगों के अनुभव को सुन कर अपने लिए कुछ तैयारियां कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि लोग अपनी पहली डेट पर किस प्रकार महसूस करते हैं और उनका अनुभव कैसा रहता है।
पहली बार डेट पर गया : शिखर कहते हैं कि वह जिस लड़की को पसंद करते थे, उस का दिल जीतने के एक साल बाद हम पहली बार डेट पर गए जोकि बिल्कुल परफेक्ट थी। वह बताते हैं की हम दीवाली के दिनों डेट पर गए थे। पहले हमने एक इटालियन रेस्टोरेंट में जाकर कुछ खाया पिया। इसके बाद हमने एक मूवी देखी जिसके साथ हम वाइन भी पी रहे थे। परंतु वह दिवाली का दिन था और कुर्ता पजामा पहनने के कारण उसमे पॉकेट न होने की वजह से मैं अपना पर्स भूल गया और इस वजह से उसने बिल भरा जिसके पैसे मैंने उसे बाद में दे दिए।
पहली डेट पर फूल दिए : सुमन कहती हैं कि हम ऑनलाइन मिले थे। इसलिए हमारी पहली डेट पर ही हम एक दूसरे को देखने जा रहे थे। उस दिन जिस कैफे में हम मिल रहे थे। उसने मिलने के बाद मुझे हग किया, मेरे बैठने के लिए कुर्सी निकाली। इस कारण मैं बहुत इंप्रेस हुई। इस के बाद मैंने उसे फूल दिया व वह इस पर बहुत हैरान हो गया। इस तरह हमारी पहली डेट बहुत परफेक्ट रही।
मेरी पसंद का खाना सर्व कराया: अपूर्वा कहती हैं की जिस दिन मेरी पहली डेट थी वह दिन बहुत ही खास व स्वीट था। मेरे हां करने के बाद उसने मुझे डिनर पर बुलाया और उसने मेरे लिए मेरी पसंद का खाना सर्व कराया। जबकि बैक ग्राउंड में कुछ गाने भी बज रहे थे। यह डेट हम दोनों के लिए ही इस प्रकार बहुत खास रही।
पीने के बाद बारिश में भीगे : महक ने हमें बताया कि वह अपनी पहली डेट पर उनके पार्टनर उन्हें एक अच्छे से रेस्टोरेंट में लेकर गए थे। जहां अच्छा भोजन करने के बाद व कुछ वाइन पीने के बाद बिल भरते समय उनके पार्टनर ने उन्हें आई लव यू बोल दिया। जिससे वह फूली नहीं समायीं। इसके बाद वह दोनों बाहर निकले तो बारिश हो रही थी और दोनों बारिश में भीगने लगे।
पहली डेट क्लासरूम में : सुहाना कहतीं हैं कि उनकी पहली डेट किसी फैंसी रेस्टोरेंट में जाने की बजाय हमारे स्कूल के एक क्लासरूम में थी। मैं हॉस्टल में रहती थी इसलिए मुझे स्कूल से बाहर जाने की इजाजत नहीं थी। वीकेंड पर कुछ दोस्तो की साहायता से हम कुछ देर के लिए बाहर जाने में सफल रहे। इस दिन उसने मुझे मेरा मन पसंदीदा पिज़्ज़ा खिलाया और उसके बाद हमें अपनी पसंद न पसंद आदि कई चीजों के बारे में खूब बातें की।
यह भी पढ़ें-
