First Date Rules: उम्र का एक ऐसा पड़ाव आता है जब हमें कोई पसंद आने लगता है। ऐसे में हमारा मन उससे बार बार मिलने का और मिलकर बात करने का होता है। ऐसे में यदि मिलने के लिए आपका प्लान बन गया है तो बहुत जरूरी है कि आप कुछ ऐसी बातों पर ध्यान दें। कि वह पहली मुलाकात कहीं आपके लिए आखिरी न बन जाएं। क्योंकि आपने देखा होगा कि बहुत से कपल इस तरह के होते है उन्हे समझ नहीं आता है कि वह पहली मुलाकात पर कैसे रिएक्ट करें। तो यहां हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बता रहे है जिनका आपको ख्याल रखना बेहद जरूरी है आईए जानिए-
Also read : पति-पत्नी के रिश्ते में होती है लड़ाई तो कपल थैरेपी से बनाएं रिश्ता मजबूत: Couple Therapy
कपड़ों का सही चयन करें

जरूरी है कि आप सही कपड़ों का चयन करें। क्योंकि कपड़े सिर्फ दिखावे के लिए नहीं बल्कि आपके व्यक्तित्व को भी बयां करते है। इसलिए ज्यादा भड़कते हुए कपड़े न पहनकर सुकून देने वालें रंगों का कपड़ों में चयन करें। जिससे आपके व्यक्तित्व में एक अलग सा इंप्रेशन झलकेगा। आपको यदि समझ नहीं आ रहा तो आप अपने किसी दोस्त से भी सलाह ले सकते है कि आपकी पर्सनैलिटी पर किस तरह के कपड़े ज्यादा अच्छे लगते है।
अपनी पहली डेट को यादगार बनाएं
जब हम पहली बार मिलते है और आगे चलकर ये रिश्ता हमारा कामयाब हो जाता है तो हमें पहले के दिन बेहद याद आते है और हम सोचते है कि काश हमने भी अपनी पहली डेट को यादगार बनाया होता। तो ऐसे में जब आप पहली बार मिल रहे है तो जरूरी है कि उसे खास बनाने के लिए एक रोमांटिक जगह पर जाएं। आजकल आपने देखा होगा कि बहुत से होटल और रेस्तरां या कैफे जो स्पेशल डेट के लिए बने होते है। तो आप वहां पर जाने की भी प्लानिंग कर सकते है।
दिखावा करने से बचें

यदि आप कोई नया रिश्ता बनाने जा रहे है तो उसकी शुरुआत कभी भी दिखावे से नहीं होनी चाहिए। क्योंकि यदि पहले से ही रिश्ते की शुरुआत दिखावे से होती है तो वह रिश्ता ज्यादा दिन तक टिका नहीं रह पाता है। आज आप दिखावा कर भी देगे लेकिन आगे चलकर उसका खामियाजा आपको उठाना पड़ेगा। क्योंकि सामने वाला आप से वैसे ही उम्मीद करने लगता है। इसलिए इस तरह के दिखावे से बचें और अपने स्वाभाविक रूप को ही दिखाएं।
एक-दूसरे का सम्मान है जरूरी
माना कि इस रिश्ते में कोई छोटा या बड़ा नहीं होता है लेकिन फिर भी आगे तक रिश्ता निभाने के लिए जरूरी होता है कि आप एक दूसरे का सम्मान करें। छोटी छोटी बातों को जान लें जैसे कि कुछ खाने के लिए बैठे तो एक दूसरे से पूछे कि उसे क्या पसंद है या फिर खुद ही खाने न लगे। सामने वाले से जरूर पूछे। इसी तरह जब घर जा रहे है तो कोशिश करें कि उन्हे सही जगह पर ड्रॉप कर दें। और सबसे बड़ी बात की गलत तरीके से गलत शब्दों का इस्तेमाल करने से बचें। क्योंकि इससे सामने वाले के दिल को ठेस पहुंचती है।
बातों को सुने

आपने कई बार देखा होगा कि बहुत से लोग अपने फोन पर ज्यादा ध्यान देते है और दूसरों की बातों को कम सुनते है। ऐसे में जरूरी है कि आप पहली बार मिल रहे है तो एक दूसरे की बातों को ध्यान से सुने उसकी बातों में दिलचस्पी दिखाएं। पार्टनर को ये बातें बेहद अच्छी लगती है। न कि अपने फोन पर व्यस्त रहें इससे रिश्ता बनने से पहले ही टूटने के कागार पर आ जाएगा। क्योंकि एक दूसरे को समय देना ही सबसे बड़ी बात है।
