parineeti chopra announces pregnancy
parineeti chopra announces pregnancy

Overview: परिणीति चोपड़ा ने पहली डेट के बाद गूगल पर चेक की थी राघव चड्ढा की उम्र

द ग्रेट इंडियन कपिल शो में हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और उनके पति राजनेता राघव चड्ढा साथ नजर आए। दोनों ने पहली बार एक साथ दर्शकों के सामने आकर कई राज खोले।

Parineeti Chopra checked Raghav Chadha age on Google After the First Date: द ग्रेट इंडियन कपिल शो में हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और उनके पति राजनेता राघव चड्ढा साथ नजर आए। दोनों ने पहली बार एक साथ दर्शकों के सामने आकर कई राज खोले। शो में कपल ने अपनी डेटिंग से लेकर शादी तक की बात की। उनकी मुलाकात से लेकर शादी और फ्यूचर प्लानिंग तक, इस जोड़ी ने हर बात पर खुलकर बात की। इस शो ने उनके फैन्स को एक साथ देखने का मौका दिया और उनकी प्रेम कहानी के बारे में जानने का अवसर भी।

परिणीति ने पहली डेट के बाद किया ये काम

सबसे मजेदार बात तब सामने आई जब राघव चड्ढा ने अपनी पहली डेट के बाद परिणीति के रिएक्शन के बारे में बताया। राघव ने हंसते हुए बताया, “पहली मुलाकात के बाद परिणीति ने गूगल पर मेरी उम्र और शादी की स्थिति ढूंढी।” इतना ही नहीं, उन्होंने आगे कहा, “परिणीति ने यह भी गूगल किया था कि एक सांसद के क्या कर्तव्य होते हैं।” इस बात को सुनकर दर्शक और खुद परिणीति भी हंसने लगीं। परिणीति ने यह भी बताया कि वह लंबे पुरुष पसंद करती हैं और राघव उनकी इस पसंद पर खरे उतरे।

‘गुड न्यूज’ को लेकर राघव ने कही ये बात

Parineeti and Raghav-Raghav said this about Good News
Raghav said this about Good News

शो के दौरान कपिल शर्मा ने जब परिणीति और राघव से ‘बेबी प्रेशर’ के बारे में पूछा, तो राघव चड्ढा ने एक ऐसा जवाब दिया जिसने सभी को चौंका दिया। उन्होंने कहा, “देंगे, आपको देंगे… गुड न्यूज जल्दी देंगे।” राघव की इस टिप्पणी पर परिणीति थोड़ी हैरान और शरमा गईं, जिससे वहां का माहौल और भी मजेदार हो गया। शो में कपल ने जमकर मस्ती की और खूब मजाक भी किए। राघव और परिणीति के कई वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।  फैंस राघव के इस स्टेटमेंट से अंदाजा लगा रहे हैं कि क्या परिणीति चोपड़ा प्रेग्नेंट हैं। 

कैसे राघव-परिणीति दोस्ती प्यार में बदली?

इस जोड़ी ने अपनी प्यारी प्रेम कहानी के बारे में भी विस्तार से बताया। उनकी पहली मुलाकात लंदन में एक अवॉर्ड फंक्शन में हुई थी। परिणीति के भाइयों ने राघव से मिलने के लिए कहा था। वो दोनों पहले से ही राघव के फैन थे। मुलाकात के बाद, राघव ने परिणीति को अगले दिन नाश्ते के लिए बुलाया और यहीं से उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई।

राघव और परिणीति की शादी 

परिणीति और राघव ने साल 2023 में उदयपुर के लीला पैलेस में एक शानदार समारोह में शादी की। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। आज, वे अपनी शादीशुदा जिंदगी का मजा ले रहे हैं और उनके फैन्स उनकी जोड़ी को खूब पसंद करते हैं। इस शो में उनकी केमिस्ट्री और कॉमेडी ने दर्शकों का दिल जीत लिया और उन्होंने साबित कर दिया कि उनका रिश्ता कितना मजबूत और प्यारा है।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...