Museum of Tomorrow: ब्राजील के रियो डी जनेरियो शहर में एक विज्ञान संग्रहालय म्यूजियम ऑफ टूमौरो निर्मित किया गया है, जिसे स्पेनिश वास्तुकार सैंटियागो ने अपनी दूरदर्शिता से डिजाइन किया। इस अनोखे संग्रहालय को पियर माउ में वाटरफ्रंट के नज़दीक बनाया गया । इसे बनाने में 230 मिलियन रीस की लागत आई थी।
ये एक प्रयोगात्मक संग्रहालय है, जहां पर मौजूद सामग्री को एक कथा का रूप देकर प्रदर्शित किया जाता है। यहां इंटरैक्टिव वातावरण, ऑडियोविज़ुअल और गेमिंग सुविधाएं देकर प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया गया है,जो विशेषज्ञों की ओर से किए गए वैज्ञानिक अध्ययनों और दुनिया भर में जारी किए गए डेटा से बनाई गई है।
स्पेनिश वास्तुकार सैंटियागो कैलाट्रावा की ओर से डिज़ाइन की गई इमारत जिसका डिज़ाइन शहर के बॉटनिक गार्डन के ब्रोमेलियाड्स से प्रेरित है। 15 हजार वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैले इस म्यूज़ियम में पूल, उद्यान, एक बाइक लेन है। पांच स्थानों में विभाजित ये विज्ञान संग्रहालय सैलानियों को अतीत, वर्तमान और भविष्य से जुड़े सवालों के जवाब देता है। इसके अलावा यहां आकर राहगीरों को विज्ञान से जुड़े कई तथ्यों को समझने, देखने और महसूस करने का मौका भी मिलता है। भविष्य वास्तुकला की कहानी ब्यां करता ये संग्रहालय मंगलवार से रविवार तक सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहता है।
Museum of Tomorrow: ब्राजील में आधुनिकीकरण का एक नया आइकन बना म्यूजियम ऑफ टूमौरो
