False Eyelashes
Tips to use False Eyelashes

False Eyelashes: फॉल्स आई लैशेज,मेकअप में कोई नई बात बिलकुल नहीं है। बल्कि इसको लगाने का ट्रेंड जरूर अब बढ़ता ही जा रहा है। आंखों को सुंदर दिखाने के लिए इनका इस्तेमाल अब खूब किया जाता है। इसके साथ आंखें कुछ ज्यादा ही अनोखी सी लगती हैं। फिल्मों में हीरोइन तो इनके साथ ही मेकअप करती हैं। मगरफॉल्स आई लैशेजलगाने के बाद चेहरा जितना अच्छा लगता है,उतना ही ये खराब लगेगा अगरफॉल्स आई लैशेजको सही तरीके से नहीं लगाया गया। सही तरीके से लगाई गईंफॉल्स आई लैशेजसिर्फ सुंदरता ही नहीं बढ़ाती हैं,ये आंखों पर गलत असर भी नहीं डालती हैं। इसलिए मेकअप करते हुएफॉल्स आई लैशेजलगाने से जुड़े जरूरी टिप्स जरूर जान लें-

साइज क्या है – 

फॉल्स आई लैशेजखरीदते समय ये ध्यान देना होता है कि इनका साइज क्या है। ये आपकी असल पलकों के आकार से बिलकुल मैच होने चाहिए। या अगरफॉल्स आई लैशेजथोड़ी बड़ी हैं तो आप इन्हें अपने आकार के हिसाब से ट्रिम कर लें। आपको कॉस्मेटिक शॉप पर ये कई आकार में मिल जाएंगी। अगर खुद समझ ना आए तो किसी से इस पर सुझाव ले कर हीफॉल्स आई लैशेजखरीदें।

ग्लू कहां लगाएं –

कई बारफॉल्स आई लैशेजलगाते समय लड़कियां ग्लू असल पलकों पर लगा लेती हैं। जबकि ये गलत है आपको ग्लू हमेशाफॉल्स आई लैशेजपर ही लगाना चाहिए। इसके लिए छोटे ब्रश का इस्तेमाल करें। असल पलकों में ये ग्लू लगाने के बाद पलकों के बालों को

आईलाइनर और मस्कारा – 

आईलाइनर और मस्कारा दोनों हीफॉल्स आई लैशेजलगाने के बाद इस्तेमाल करें।फॉल्स आई लैशेजऔर असली पलकों के बीच का गैप आईलाइनर से भरा जा सकता है। इसमें लिक्विड आईलाइनर आपकी मदद करेगा।  

सोना पड़ेगा भारी – 

कई बार लापरवाही में लड़कियांफॉल्स आई लैशेजलगाकर ही सो जाती हैं। ये तरीका गलत है। कभी भीफॉल्स आई लैशेजलगाकर सोना नहीं चाहिए। इससे पलकों को नुकसान हो सकता है।

जब हटाएंगी – 

जब आपफॉल्स आई लैशेजहटाएंगी तो याद रखिए कि आंखों पर कभी भी मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल रुई से ना करें। ये रुईफॉल्स आई लैशेजमें फंस सकती है।

ब्यूटीसंबंधी हमारे सुझाव आपको कैसे लगे?अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें। आप फैशन संबंधी टिप्स व ट्रेंड्स भी हमें ईमेल कर सकते हैंeditor@grehlakshmi.com

 

ये भी पढ़ें –बोल्ड आंखें,बोल्ड लिप्स