'नहीं थे कपड़े खरीदने के पैसे',अभिषेक बच्चन ने शेयर किया किस्सा: Abhishek Bachchan Interview
Abhishek Bachchan Interview

Abhishek Bachchan Interview: एक्टर अभिषेक बच्चन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं, और कई सुपरहिट फ़िल्में भी दे चुके है पर एक समय ऐसा भी था, जब अभिषेक के पास पहनने को कपड़े नहीं थे और खरीदने को पैसे नहीं थे। जब उस समय कई डायरेक्टर्स ने अभिषेक को फिल्म में काम नहीं दिया था तब एक फिल्म अवार्ड में जेपी दत्ता ने अभिषेक को स्पॉट किया था।

Also read: ‘घूमर’ का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज, अभिषेक-सयामी की जोड़ी दिखाएगी कमाल: Ghoomar Trailer Release

अभिषेक ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शुरुवात के दिनों को याद किया, और बताया कि “कैसे सब डायरेक्टर्स ने उन्हें रोल देने से मना कर दिया था। उन स्ट्रगल के दिनों में वो खुद के लिए कपड़े भी नहीं खरीद पाते थे और एक अवार्ड में उन्होंने अपनी बहन की शादी की शेरवानी को रिपीट किया था।

अभिषेक ने आगे बताया कि उन्होंने और उनके एक फ्रेंड ने अपने लिए स्क्रिप्ट खुद लिखने का फैसला किया, लेकिन वह पूरी नहीं हो पाई। लेकिन फिर एक दिन, अमिताभ ने अभिषेक को फिल्मफेयर अवार्ड में आने को कहा, यहीं से उनका स्ट्रगल कामयाबी में बदल गया। लेकिन अवार्ड समारोह में जाने के लिए कपड़े भी चाहिये थे और उस समय कोई फ्री में कपड़े भी नहीं देता था। वो आपको खुद ही पैसे देकर खरीदने पड़ते थे। तो जब अमिताभ ने अवार्ड फंक्शन में बुलाया तो जब अभिषेक इस सोच में पड़ गए कि “आखिर क्या पहनूँ”? तब उन्हें शेरवानी याद आई।

फिल्म एल ओ सी में अभिषेक को अवार्ड फंक्शन में जाने की वजह से कम मिला था। अगर उस दिन अभिषेक नहीं जाते तोह शायद ये फिल्म भी उनके हाथ से निकल जाती। कल एल ओ सी को 20 साल हो गए है।