फिल्म ‘लव यू सोनियो’ और ‘पुरानी जीन्स’ से अपना करियर शुरू करने वाले ऐक्टर तनुज वीरवानी के लिए साल 2016 लकी होने वाला है. वो एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं। इस बार उनके साथ दिखेंगी सनी लिओन और फिल्म का नाम है ‘वन नाईट स्टैंड’।
तनुज वीरवानी सनी लिओन का साथ पाकर बहुत खुश है। उनका कहना है,
“साल 2016 को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूँ। यह साल मेरे लिए किसी रोलर कोस्टर जैसा होने वाला है. इस साल मेरी ये कोशिश रहेगी की मैं अपने ऑडियंस को पूरी तरह एंटरटेन करूँ।”
