कहते हैं कि दाग अच्छे होते हैं। लेकिन हकीकत में कुछ दाग दर्द भी देते हैं। जैसे की पिंपल…. यानी मुहांसे जो एक समस्या की तरह होते हैं, यह एक बार आते हैं लेकिन इनके दाग कई दिनों तक परेशान करते हैं। … लेकिन अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। हिमालया का प्युरिफाइंग नीम फेस-वॉश अब आपके चेहरे पर आने वाले पहले पिंपल का ही जड़ से सफाया कर देगा और साथ ही आपको देगा बेदाग दमकता स्वथ्य चेहरा।

हिमालया प्युरिफाइंग नीम फेस-वॉश

ऑयली त्वचा के लिए प्राकृतिक फेस-वॉश के बीच हिमालया सबसे लोकप्रिय विकल्पों में से एक है। यह चेहरे पर आने वाले पिंपल को रोकता है, गंदगी और त्वचा की अशुद्धियों को हटाता है और आपको मिलती है दमकती हुई त्वचा। 

क्या है खास इस फेस-वॉश में

यूँ तो हिमालया के कई तरह के नीम फेस-वॉश बाजार में पहले से ही उपलब्ध है। ऐसे में प्युरिफाइंग नीम फेस-वॉश खासतौर पर पहले पिंपल का इलाज करने के लिए बनाया गया है। ये मुँहासे की पुनरावृत्ति को रोकता है। साथ ही पिंपल के दाग से भी छुटकारा दिलाता है।

कीमत-

50ml – 50 रूपए
100ml- 100 रूपए
150ml- 130 रूपए
200ml- 150 रूपए

रेटिंग-

कुल मिलाकर बाजार में नीम के कई फेस-वॉश आ गए है। लेकिन हिमालया ने अपने ब्रांड की साख लोगों के विश्वास से आज तक बरकरार रखी है। इसी कड़ी में हिमालया का यह प्युरिफाइंग नीम फेस-वॉश नौजवानों को खूब पसंद आ रहा है। और इसके परिणाम भी संतोषजनक हैं। साथ ही यह किफायती भी है और आप के बजट में भी। इसलिए गृहलक्ष्मी इसे 5 में से 4 रेटिंग देती हैं।