बॉलीवुड का न्यूली मैरिड और सबसे स्टाइलिश कपल अनुष्का और विराट ने मुम्बई में अपने रिसेप्शन में बॉलीवुड और क्रिकेट वर्ल्ड से लगभग सभी को इंवाइट किया था और यही वजह है कि 26 दिसंबर को हुआ इनका रिसेप्शन मेहमानों के लिहाज से सबसे ज्यादा ग्लैमरस और ग्रैंड था। खुद अनुष्का और विराट अपने पिछले दोनों फंक्शन्स की तरह इस बार भी बेहद रॉयल और एलीगेंट दिख रहे थे। अनुष्का ने सब्यसाची के स्मोकी ग्रे कलर का लहंगा पहना था जिसमें हैंड बीटेन सिल्वर थ्रेड का काम था और सेक्विन्स और ऑर्गन्ज़ा के कटे हुए फूल का डेकोरेशन था, जबकि विराट कोहली ने राघवेंद्र राठौड़ का डिज़ाइन किया हुआ इंडिगो रंग के वेल्वेट में बंधगला पहना था जिसके साथ उन्होंने आइवरी रंग का जोधपुरी पैंट्स पहना था।
गेस्ट की लिस्ट में बॉलीवुड से अगर शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, रेखा जैसे सेलेब्स इस रिसेप्शन का हिस्सा बने, वहीं क्रिकेट की दुनिया से सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, जहीर खान अपनी फैमिली समेत पहुंचे। इस फंक्शन में रनबीर कपूर, कंगना राणावत, सिद्धार्थ रॉय कपूर भी शामिल हुए।
प्रियंका चोपड़ा भी अपनी फैमिली के साथ रिसेप्शन में पूरे ट्रेडिशनल अंदाज में पहुंची।
रिसेप्शन में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या पहुंचे। ऐश्वर्या ने मनीष मल्होत्रा क् कलेक्शन से व्हाइट लहंगा पहना था।
ऋचा चड्डा और वाणी कपूर ने भी मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से अपना ड्रेस चुना।
श्रीदेवी, करण जौहर, कृति सेनन ने भी मनीष मल्होत्रा के लेबल से अपना ड्रेस चुना था।
क्रिकेटर ज़हीर खान और सागरीका घाटगे कुछ ऐसे पहुंचे विरुष्का के रिसेप्शन में।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के साथ फोटो क्लिक करवाती धक-धक गर्ल माधुरी दिक्षित।
रिसेप्शन में अदिति राव हैदरी भी मनीष मल्होत्रा के गाउन में सबसे अलग और अच्छी दिख रही थी।
ये भी देखें-
