शशांक खेतान के निर्देशन और धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी ‘धड़क’ मूवी 20 जुलाई को रिलीज़ हो रही है। इस मूवी से स्वर्गीय श्री देवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर अपना बॉलीवुड सफ़र शुरू कर रही हैं। इस में जाह्नवी के हीरो ईशान खट्टर है। ‘धड़क’ सुपर हिट मराठी फ़िल्म ‘सैराट’ की हिंदी रीमेक है और श्रीदेवी की बेटी की डेब्यू फ़िल्म होने के कारण शुरू से चर्चा में रही है।
स्क्रीनिंग में भाई की कमी खली
जी हां, ‘धड़क’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान इस फ़िल्म को लेकर बोनी कपूर के पूरे परिवार में भारी उत्साह देखने को मिला। स्क्रीनिंग के दौरान की आई तस्वीरों में जाह्नवी कपूर की इस डेब्यू फ़िल्म को सपोर्ट करने बोनी कपूर के बड़े बेटे अर्जुन कपूर को छोड़कर उनका पूरा परिवार नज़र आया! ध्यान देने वाली बात है श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन बोनी कपूर और अपनी बहनों का पूरा ख्याल रख रहे हैं। जाह्नवी कपूर भी अपने भाई का प्यार और सपोर्ट पाकर बेहद खुश हैं! बहरहाल, इस मौके पर उनकी कमी ज़रूर खली। स्क्रीनिंग के दौरान बोनी कपूर बेटी का हाथ थामे दिखे।
स्पेशल स्क्रीनिंग में दिखा पारिवारिक सपोर्ट
अनिल कपूर अपनी पत्नी और दोनों बेटियों के साथ अपनी भतीजी की फ़िल्म देखने पहुंचे थे। अनिल कपूर इस मौके पर बेहद खुश नज़र आ रहे हैं। अनिल की बड़ी बेटी सोनम कपूर, जाह्नवी की तारीफ में सोशल मीडिया पर लगातार लिखती रही हैं।
Saw #Dhadak last night and all I have to say is #JanhviKapoor & @imIshaanKhatter both are already stars! Their innocence & love will steal your hearts for sure! Loved it!@DharmaMovies @karanjohar @ShashankKhaitan @ZeeStudios_
— Anil Kapoor (@AnilKapoor) July 15, 2018
जाह्नवी के छोटे चाचू संजय कपूर भी पत्नी और बच्चों संग ‘धड़क’ की स्क्रीनिंग के दौरान पूरे रंग में नज़र आये। संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर और चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे भी इस दौरान मौजूद थीं। अनन्या भी ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।
What a stunning debut @janhvikapoor so so proud! Moved beyond words. @ishaankhattar you are magnificent. And this is all thanks to @ShashankKhaitan who has brilliantly captured their innocence, vulnerability and strength! Stunned!!!!!!
— Sonam K Ahuja (@sonamakapoor) July 14, 2018
कुल मिलाकर ‘धड़क’ की यह स्पेशल स्क्रीनिंग एक पारिवारिक समारोह की तरह नज़र आया। क्योंकि इस मौके पर ज़्यादातर बोनी कपूर के परिवार के लोग ही मौजूद थे! जाह्नवी की छोटी बहन खुशी कपूर की खुशी भी देखते ही बन रही है।
स्क्रीनिंग में खास लोग भी थे मौजूद
मेघना गुलज़ार और मनीष मल्होत्रा से लेकर परिवार के करीबी मोहित मारवाह तक इस मौके पर मौजूद थे। करण जौहर भी इस मौके पर अपने चिर परिचित अंदाज़ में दिखे! ‘धड़क’ करण के लिए भी एक महवपूर्ण फ़िल्म है, वो इस फ़िल्म के निर्माता भी हैं! हीरो ईशान खट्टर भी इस मौके पर अज़ीम के साथ पहुंचे।
